कृषि श्रमिकों एवं ग्रामीण श्रमिकों के लिए अखिल भारतीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (आधार: 1986-87=100) माह अप्रैल 2025 में प्रत्येक 1 अंक की वृद्धि के उपरांत क्रमशः1307 तथा 1320 के स्तर पर रहा।
कृषि श्रमिकों एवं ग्रामीण श्रमिकों के लिए उपभोक्ता मूल्य सूचकांक पर आधारित साल-दर-साल मुद्रा स्फीति की यथार्थ दर माह अप्रैल 2025 में क्रमशः 3.48% और 3.53% दर्ज की गई। यह दर अप्रैल, 2024 में क्रमशः 7.03% और 6.96% थी। मार्च 2025 के लिए संबंधित आंकड़े कृषि श्रमिकों के लिए 3.73% और ग्रामीण श्रमिकों के लिए 3.86% थे।

अखिल भारत उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सामान्य एवं वर्ग वार):
वर्ग |
कृषि श्रमिक |
ग्रामीण श्रमिक |
मार्च,2025 |
अप्रैल,2025 |
मार्च,2025 |
अप्रैल,2025 |
सामान्य सूचकांक |
1306 |
1307 |
1319 |
1320 |
खाद्य |
1234 |
1233 |
1241 |
1240 |
पान,सुपारी आदि |
2138 |
2143 |
2145 |
2152 |
ईंधन एवं प्रकाश |
1400 |
1404 |
1389 |
1393 |
कपड़े,बिस्तरे व जूते |
1341 |
1344 |
1407 |
1412 |
विविध |
1395 |
1405 |
1395 |
1405 |

*******