कोलकाता से आई लड़की पटना में हुई गायब?

कोलकाता से आई लड़की पटना में हुई गायब : आइये  पूरी घटना की जानकारी हमारी संवादाता द्वारा ली गयी।  ओ  न्यूज़ के माध्यम से ये सनसनी न्यूज़ जिसे जानना बहुत जरुरी है। घटना की जानकारी देने वाले सालिमपुर अहरा, गली न0 – 2 के रहने वाले  ब्रजमोहन प्रसाद का कहना है कि उनकी पत्नी की बहन की बेटी जो कोलकाता से अपनी मौसी के पास आयी हुई थी और जिसे हिंदी भी बोलना नहीं आता है। उम्र 17 साल और कद महज 3 फुट है। वह कोलकाता के बंगशीदारपुर कैम्प थाना, पोस्ट- अलीपुर, कोलकाता, पश्चिम बंगाल की रहने वाली है। लड़की का नाम रोशनी कुमारी है। उसके पिता नहीं है जो दुर्गा पूजा में पटना अपनी मौसी के पास सालिमपुर अहरा, गली न0 – 2, पटना-3 आयी हुई थी। वह दुर्गा पूजा के बाद लगातार अपने घर कोलकाता लौटने को कह रही थी। इस पर उसकी मौसी ने गंगा स्नान (गंगा दशहरा) के बाद उसे कोलकाता पहुंचाने की बात कह रही थीl  लड़की के पास कोई मोबाइल भी नहीं है। वह कोलकाता जाना चाहती थी पर उसकी मौसी का कहना है कि वह 2 दिन बाद जाने को कह रह थी इसपर  लड़की मान गई पर वह अचानक 1:30 बजे रात को घर से निकल गई पटना में काफी खोजबीन की गयी लेकिन कही नहीं मिली यहाँ तक की कोलकाता भी नहीं पहुंची।

ब्रजमोहन प्रसाद को सालिमपुर अहरा के ही रहने वाले एक लड़का जिसका नाम छोटू कुमार है, जिसकी माँ मछली बेचती है; ने लड़की के जाने के एक सप्ताह पहले लड़की को आते-जाते फ़ोन नंबर दिया था, जो की पकडे जाने पर लड़का ने कबुल किया और जिसे डाट फटकार करके छोड़ दिया गया था उनका कहना की उस लड़के से भी पूछताछ किया जाये।

गाँधी मैदान थाना में 12 नवम्बर, 2024 को प्राथमिकी दर्ज कराई गयी। गाँधी मैदान की पुलिस की तरफ से लापरवाही दिखाई जा रही। एफआईआर लिखवाये हुए 15 से 6 दिन हो गया पर पुलिस कोई करवाई नहीं कर रही है।  घर वाले आखिर में निराश होकर हमारे O News से अपनी आप बीती बताई।

स्मार्ट पटना में इतने कैमरों के रहते दूसरे राज्य की लड़की का न मिल पाने पटना पुलिस की लिए एक चुनौती ही है। इस पर पटना पुलिस के कप्तान को एक्शन लेने की जरुरत है, क्या किसी लड़की के बारे में अभी तक (28 नवम्बर, 2024) एक भी सुराग नहीं मिल रहा है की आखिर लड़की ना ही अपने घर पहुंची और ना ही पटना में मिल रही है तो वही गयी कहा है, क्या किसी ने उसे बहला फुसलाकर ले गया है या फिर वह खुद से कही चली गयी।

*****

Check Also

घरेलू पर्यटन व्यय सर्वेक्षण (डीटीईएस) और राष्ट्रीय घरेलू यात्रा सर्वेक्षण (एनएचटीएस) के लिए प्रशिक्षकों की अखिल भारतीय कार्यशाला

भारत सरकार के सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय के तहत राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *