प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की महत्वाकांक्षी योजना के तहत मध्य प्रदेश के 8.21 लाख परिवारों को मिली पक्के मकानों की सौगात।

भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय की ओर से केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने मध्य प्रदेश को बड़ी सौगात दी।

मध्य प्रदेश में गरीबों के लिए 12,636 करोड़ रुपये की लागत से पक्के मकान बनाए जाएंगे।

अप्रैल-मई तक 8.21 लाख परिवारों को भी और सौगात मिलेगी, श्री शिवराज सिंह ने मंच पर स्वीकृति पत्र सौंपा।

देश के हर गरीब को पक्का मकान उपलब्ध कराना प्रधानमंत्री का संकल्प है: श्री शिवराज सिंह।

केंद्रीय ग्रामीण विकास तथा कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय की ओर से प्रधानमंत्री आवास योजनाग्रामीण के अंतर्गत गरीब परिवारों को मकानों के आवंटन पत्र वितरित कर अपने गृह राज्य को बड़ी सौगात दी। इस अवसर पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉमोहन यादवराज्य मंत्री प्रहलाद पटेल और लखन पटेलविधायक श्री मुकेश टंडन सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। इस भव्य कार्यक्रम की शुरुआत विदिशा में कन्या पूजन से हुई। इससे पहले रोड शो किया गयाजिसमें हजारों नागरिकों ने मुख्यमंत्री के साथ अपने प्रिय भाई केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह का बड़े उत्साह से स्वागत किया। शिवराज सिंह के आग्रह पर मुख्यमंत्री ने विदिशा नगर निगम बनाने और सिंचाई योजनाओं के सर्वेक्षण सहित अन्य मांगों पर तत्काल सहमति की घोषणा की।

गरीबों को मकान उपलब्‍ध कराने की प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की महत्वाकांक्षी योजना के तहत आज 8.21 लाख परिवारों को पक्के मकानों की सौगात मिली। मध्य प्रदेश में गरीबों के लिए ये पक्के मकान 12,636 करोड़ रुपये की लागत से बनाए जाएंगे। केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह ने बताया कि अप्रैलमई तक 8.21 लाख परिवारों को भी मकान मिल जाएंगेजिसके लिए उन्होंने मंच पर ही मुख्यमंत्री को स्वीकृति पत्र सौंपा। श्री शिवराज सिंह ने कहा कि मध्य प्रदेश को केंद्र से एक साल में कुल लगभग 14 लाख मकान मिलेंगेजो पहले कभी नहीं मिले।

ग्रामीण विकास तथा कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री ने कहा“मैंने चुनाव के समय कहा था कि जनता की सेवा में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ूंगा। हमारा रिश्ता प्रेम और स्नेह का है। प्रधानमंत्री का संकल्प हर गरीब को पक्का मकान उपलब्‍ध कराना है और मैं इसे पूरा करने में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ूंगा। मैंने कहा था कि हर किसी के पास पक्का मकान होना चाहिएयह और अब मैं विभाग का मुखिया हूं तो यह कार्य पूरा किया जाएगा।” प्रधानमंत्री के तीसरे कार्यकाल में हमने सितंबर में 3.68 लाख मकान दिए थेलेकिन इतना ही काफी नहीं है। जब अपने लोग दिखते हैंतो मुट्ठी खुल जाती है। सितंबर में 3.68 लाख मकान दिए गएआज इसमें 8,21,190 मकान और जोड़े जा रहे हैं। ये मकान इसी वित्तीय वर्ष में मध्य प्रदेश को दिए जा रहे हैंताकि मकान तेजी से बन सकें। इसमें विदिशा भी शामिल है। अप्रैल में 8.21 लाख मकान और दिए जाएंगे। इन सबको जोड़ दें तो 30,672 करोड़ रुपए खर्च होंगे। मैं मुख्यमंत्री जी को पत्र सौंप रहा हूं। पीएम जनमन के 1,59,104 मकान और हैं। अगर सभी को जोड़ दें तो पूरे मध्य प्रदेश को एक साल में करीब 14 लाख मकान दिए जा रहे हैं। श्री शिवराज सिंह ने कहा कि ये मकान मेरे गरीब लोगों के लिए बनाए जाएंगे ताकि वे हर परिस्थिति में चैन से रह सकें।

उन्होंने कहा कि पीएम जनमन की पहली सड़क मध्य प्रदेश में बनी है। मध्य प्रदेश को मनरेगा के तहत 5,628 करोड़ रुपए की राशि मिली है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत अब तक 263 रोड़ रुपए दिए जा चुके हैंलेकिन 500 करोड़ रुपए और जारी किए जाएंगे। एनआरएलएम को 312.74 करोड़ रुपए की राशि दी गई हैजिसका उपयोग बहनों को लखपति बनाने के लिए किया जाएगा। जो परिवार बच गए  हैंउनके लिए नया सर्वे शुरू किया जा रहा है। उनके नाम जोड़कर हर गरीब को मकान दिया जाएगा।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना का चौथा चरण शुरू होने जा रहा है। इसमें 500 और 250 की आबादी वाले क्षेत्रों को भी जोड़ा जाएगा। भारत सरकार ने ग्रीन हाउसपॉली हाउस और कृषि उपकरण जैसी योजनाओं के लिए 384.18 करोड़ रुपए भेजे थेमैं इसमें 435 करोड़ रुपए और जोड़ने की घोषणा करता हूं। इससे किसानों को लाभ मिलेगा।

इस अवसर पर शिवराज सिंह चौहान ने बड़ी संख्या में लोगों को एक राष्ट्रएक चुनाव‘ के समर्थन में शपथ दिलाई।

******

Check Also

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री से भेंट की

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज नई दिल्ली में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *