प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने 21 जनवरी को त्रिपुरा के लोगों को राज्य स्थापना दिवस पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि त्रिपुरा राष्ट्र की प्रगति में उल्लेखनीय योगदान दे रहा है।
एक्स पर एक पोस्ट में उन्होंने लिखा:
“त्रिपुरा के लोगों को राज्य स्थापना दिवस पर हार्दिक शुभकामनाएं। यह राज्य राष्ट्र की प्रगति में उल्लेखनीय योगदान दे रहा है। यह अपनी समृद्ध संस्कृति और विरासत के लिए भी जाना जाता है। मैं कामना करता हूं कि त्रिपुरा विकास की नई ऊंचाइयों को छूता रहे।”
******