देश

ऑपरेशन सिंदूर से भारत ने अपनी भूमि पर हुए हमले का जवाब देने के स्व-अधिकार का इस्तेमाल किया: रक्षा मंत्री

“सशस्त्र बलों ने पाकिस्तान और पाकिस्तान के अवैध कब्ज़े वाले कश्मीर में आतंकी शिविरों को नष्ट करने में सटीकता, सावधानी और चेतनापूर्ण कार्रवाई कर इतिहास रच दिया” श्री राजनाथ सिंह ने वर्चुअल माध्यम से सीमा सड़क संगठन की 50 बुनियादी ढांचे परियोजनाएं राष्ट्र को समर्पित कीं 1,879 करोड़ रुपये की लागत से आठ सीमावर्ती राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में निर्मित परियोजनाएं, …

Read More »

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने तेलंगाना के यादाद्री भोंगीर जिले में विस्फोटक निर्माण संयंत्र की प्रणोदक मिश्रण इकाई में हुए विस्फोट में तीन श्रमिकों की मौत और तीन अन्य के घायल होने की खबर का स्वतः संज्ञान लिया

तेलंगाना के मुख्य सचिव और डीजीपी को नोटिस जारी किया तथा दो सप्ताह के भीतर विस्तृत रिपोर्ट मांगी राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने एक मीडिया रिपोर्ट का स्वतः संज्ञान लिया है, जिसके अनुसार तेलंगाना के यादाद्री भोंगीर जिले के कटेपल्ली गांव में विस्फोटक निर्माण संयंत्र की प्रणोदक मिश्रण इकाई में हुए विस्फोट में तीन श्रमिकों की मौत हो गई और …

Read More »

रक्षा मंत्री ने नई दिल्ली में जापान के रक्षा मंत्री के साथ द्विपक्षीय बैठक की

आतंकवाद और इसे बढ़ावा देने वाली सरकार प्रायोजित कार्रवाइयों के खिलाफ एकजुट रुख अपनाने की अपील की जापान ने पहलगाम आतंकवादी हमले के मद्देनजर भारत को पूरी सहायता देने की पेशकश की रक्षा मंत्री ने टैंक इंजन और एयरो इंजन सहित नए क्षेत्रों में जापान के साथ सहयोग करने के लिए भारतीय रक्षा उद्योग की क्षमता को रेखांकित किया रक्षा …

Read More »

रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन और भारतीय नौसेना ने स्वदेशी बहुउद्देश्यीय-प्रभावकारी जमीनी सुरंग का कम विस्फोटक के साथ युद्धक गोलाबारी हेतु सफल संचालन किया

रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) और भारतीय नौसेना ने स्वदेशी रूप से डिजाइन तथा विकसित स्वदेशी बहुउद्देश्यीय-प्रभावकारी जमीनी सुरंग (एमआईजीएम) की युद्धक गोलाबारी (कम विस्फोटक के साथ) सफलतापूर्वक की है। यह प्रणाली पानी के भीतर एक उन्नत किस्म की नौसैन्य बारूदी सुरंग है, जिसे विशाखापत्तनम स्थित नौसेना विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी प्रयोगशाला द्वारा अन्य डीआरडीओ प्रयोगशालाओं – हाई एनर्जी मटेरियल्स …

Read More »

आंध्र प्रदेश के अमरावती में विभिन्न विकास परियोजनाओं के शुभारंभ के अवसर पर प्रधानमंत्री के संबोधन का मूल पाठ

तल्लि दुर्गा भवानि कोलुवुन्ना ई पुण्यभूमि पै मी अन्दरिनि कलवडम नाकु आनन्दमुगा उन्नदि॥ आंध्र प्रदेश के राज्यपाल सैयद अब्दुल नजीर जी, मुख्यमंत्री मेरे मित्र श्री चंद्रबाबू नायडू जी, केंद्रीय कैबिनेट के मेरे सहयोगी मंत्रीगण, डिप्टी सीएम ऊर्जावान पवन कल्याण जी, राज्य सरकार के मंत्रीगण, सभी सांसद और विधायक गण, और आंध्र प्रदेश के मेरे प्यारे भाइयों-बहनों! आज जब मैं इस अमरावती की पुण्य भूमि पर खड़ा हूं, तो मुझे केवल एक शहर नहीं दिख रहा, मुझे एक सपना सच होते दिख रहा है। एक नया अमरावती, एक नया आंध्रा। अमरावती वो धरती है, जहां परंपरा और प्रगति दोनों साथ चलते हैं। जहाँ बौद्ध विरासत की शांति भी है और विकसित भारत के निर्माण की ऊर्जा भी है। आज यहां करीब 60 हज़ार करोड़ रुपए के प्रोजेक्ट्स का शिलान्यास और लोकार्पण किया गया है। ये प्रोजेक्ट्स सिर्फ कंक्रीट का निर्माण नहीं है, ये आंध्र प्रदेश की आकांक्षाओं की, विकसित भारत की उम्मीदों की मजबूत नींव भी हैं। मैं भगवान वीरभद्र, भगवान अमरलिंगेश्वर और तिरुपति बालाजी के चरणों में प्रणाम करते हुए आंध्र प्रदेश की सम्मानित जनता को बहुत-बहुत बधाई देता हूं। मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू गारू और पवन कल्याण जी को भी मैं बहुत-बहुत शुभकामनाएं देता हूं। साथियों, हम सब जानते हैं, इंद्रलोक की राजधानी का नाम अमरावती था और अब अमरावती आंध्र प्रदेश की राजधानी है। ये सिर्फ संयोग नहीं है। ये “स्वर्ण आंध्रा” के निर्माण का भी शुभ संकेत है। “स्वर्ण आंध्रा”, विकसित भारत की राह को मज़बूत करेगा और अमरावती, “स्वर्ण आंध्रा” के विजन को ऊर्जा देगी। अमरावती केवलं ओक नगरम कादु अमरावती, ओक शक्ति। आंध्रप्रदेश नू आधुनिक प्रदेश गा मार्चे शक्ति। आंध्रप्रदेश नू अधूनातन प्रदेश गा मार्चे शक्ति। साथियों, अमरावती एक ऐसा शहर होगा, जहां आंध्र प्रदेश के हर नौजवान के सपने साकार होंगे। इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, ग्रीन एनर्जी, क्लीन इंडस्ट्री, शिक्षा और स्वास्थ्य, आने वाले कुछ सालों में, इन सारे सेक्टर्स में अमरावती एक लीडिंग सिटी बनकर खड़ा होगा। इन सारे सेक्टर्स के लिए जो भी इंफ्रास्ट्रक्चर जरूरी होगा, केंद्र सरकार उसे रिकॉर्ड स्पीड से पूरा करने में राज्य सरकार की पूरी मदद कर रही है। अभी हमारे चंद्रबाबू जी टेक्नोलॉजी को लेकर के मेरे भारी तारीफ कर रहे थे। लेकिन मैं आज एक रहस्य बता देता हूं। जब मैं गुजरात में नया-नया मुख्यमंत्री बना, तो मैं बाबू हैदराबाद में बैठकर के किस-किस प्रकार के इनिशिएटिव ले रहे हैं, उसका बड़ा बारीकी से अध्ययन करता था और मैं उसमें से बहुत कुछ सीखता था और उसे आज मुझे लागू करने का अवसर मिला है, मैं लागू कर रहा हूं। और मैं अपने अनुभव से कहता हूं, फ्यूचर टेक्नोलॉजी हो, बहुत बड़े स्केल पर काम करना हो और जल्दी से इसे जमीन पर उतारना हो, तो वो काम चंद्रबाबू उत्तम से उत्तम तरीके से कर सकते हैं। साथियों, 2015 में मुझे प्रजा राजधानी का शिलान्यास करने का अवसर मिला था। बीते सालों में केंद्र सरकार ने हर प्रकार से अमरावती के लिए मदद दी है। यहां बेसिक इंफ्रास्ट्रक्चर के निर्माण के लिए सभी कदम उठाए गए हैं। अब चंद्रबाबू गारू के नेतृत्व में राज्य सरकार बनने के बाद सारे ग्रह जो लगे थे, अब हट गए हैं। यहां विकास कार्यों में तेजी आ गई है। हाईकोर्ट, विधानसभा, सेक्रेटेरिएट, राजभवन, ऐसी कई जरूरी बिल्डिंग बनाने के कामों को भी प्राथमिकता दी जा रही है। साथियों, एनटीआर गारू ने विकसित आंध्र प्रदेश का सपना देखा था। हमें मिलकर, अमरावती को, आंध्र प्रदेश को, विकसित भारत का ग्रोथ इंजन बनाना है। हमें एनटीआर गारू का सपना पूरा करना है। चंद्रबाबू गारू, Brother पवन कल्याण, इदि मनमु चेय्याली इदि मनमे चेय्याली। …

Read More »

राष्ट्रपति ने वरिष्ठ नागरिकों के कल्याण के लिए ‘बुजुर्गों का सम्मान’ पहल पर एक कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई

बुजुर्ग लोग अतीत की कड़ी और भविष्य के मार्गदर्शक होते हैं, हमें उनके मार्गदर्शन को महत्व देना चाहिए और उनकी मूल्यवान संगति का आनंद लेना चाहिए: राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने आज (2 मई, 2025) राष्ट्रपति भवन सांस्कृतिक केंद्र में वरिष्ठ नागरिकों के कल्याण के लिए पहल- ‘बुजुर्गों का सम्मान’ कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय …

Read More »

01 मई, 2025 को नई दिल्ली में मेजर जनरल लिसम्मा पीवी ने अपर महानिदेशक, (सैन्य नर्सिंग सेवा) का पदभार संभाला।

मेजर जनरल लिसम्मा पीवी ने 01 मई, 2025 को नई दिल्ली में सैन्य नर्सिंग सेवा (एमएनएस) के अपर महानिदेशक का पदभार ग्रहण किया। वह मेजर जनरल शीना पीडी का स्थान लेंगी, जो चार दशकों की उल्‍लेखनीय सेवा के बाद 30 अप्रैल, 2025 को सेवानिवृत्त हो गई। केरल के कोल्लम जिले की रहने वाली मेजर जनरल लिसम्मा पीवी जालंधर के सैन्य …

Read More »

1 मई, 2025 को एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित ने एकीकृत रक्षा स्टाफ प्रमुख का पदभार संभाला।

एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित ने 01 मई, 2025 को नई दिल्ली में एकीकृत रक्षा स्टाफ मुख्यालय में एकीकृत रक्षा स्टाफ (सीआईएससी) प्रमुख का पदभार ग्रहण किया। उन्होंने लेफ्टिनेंट जनरल जेपी मैथ्यू का स्थान लिया है, जो 30 अप्रैल, 2025 को सेवानिवृत्त हुए हैं। एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित ने कार्यभार संभालने से पहले, नई दिल्ली में राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर पुष्पांजलि …

Read More »

लेफ्टिनेंट जनरल प्रतीक शर्मा ने भारतीय सेना की उत्तरी कमान की कमान संभाली।

लेफ्टिनेंट जनरल प्रतीक शर्मा ने 1 मई को उत्तरी कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ (जीओसी-इन-सी) का पदभार ग्रहण किया। लेफ्टिनेंट जनरल प्रतीक शर्मा सैन्य उपलब्धियों से परिपूर्ण अधिकारी हैं, वे एनडीए, खड़कवासला, भारतीय सैन्य अकादमी, देहरादून और रक्षा सेवा स्टाफ कॉलेज, वेलिंगटन के पूर्व छात्र हैं। वे दिसंबर 1987 में मद्रास रेजिमेंट में कमीशन हुए थे। वे हायर कमांड कोर्स …

Read More »

01 मई 2025 को एयर मार्शल तेजिंदर सिंह ने एयर ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ प्रशिक्षण कमान का कार्यभार संभाला।

एयर मार्शल तेजिंदर सिंह ने 01 मई 2025 को प्रशिक्षण कमान के एयर ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ (एओसी-इन-सी) के रूप में पदभार संभाला। अपना नया पदभार संभालने के बाद, एयर मार्शल ने प्रशिक्षण कमान युद्ध स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर बहादुर सैन्यकर्मियों को श्रद्धांजलि दी। राष्ट्रीय रक्षा अकादमी के पूर्व छात्र, एयर मार्शल तेजिंदर को 13 जून 1987 को भारतीय वायुसेना के लड़ाकू दल में नियुक्त किया …

Read More »