Tag Archives: narendra modi

कैबिनेट ने कुल 11,440 करोड़ रुपये की लागत वाली राष्ट्रीय इस्पात निगम लिमिटेड (आरआईएनएल) के पुनरुद्धार योजना को मंजूरी दी।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति (सीसीईए) ने राष्ट्रीय इस्पात निगम लिमिटेड (आरआईएनएल) के लिए कुल 11,440 करोड़ रुपये की पुनरुद्धार योजना को मंजूरी दे दी है। इसमें आरआईएनएल में हिस्सेदारी अंश पूंजी के रूप में 10,300 करोड़ रुपये और आरआईएनएल को चालू रखने के लिए 1140 करोड़ रुपये के कार्यशील पूंजी ऋण को 7 प्रतिशत गैर-संचयी प्राथमिकता शेयर पूंजी के …

Read More »

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने खेल और साहसिक पुरस्कार 2024 प्रदान किए। पुरस्कारों में मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार-2024; द्रोणाचार्य पुरस्कार-2024; अर्जुन पुरस्कार-2024; तेनजिंग नोर्गे राष्ट्रीय साहसिक पुरस्कार-2023; राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार-2024 और मौलाना अबुल कलाम आज़ाद ट्रॉफी-2024 शामिल हैं।

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने 17 जनवरी, 2025 को राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक समारोह में खेल और साहसिक पुरस्कार 2024 प्रदान किए। पुरस्कारों में मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार-2024; द्रोणाचार्य पुरस्कार-2024; अर्जुन पुरस्कार-2024; तेनजिंग नोर्गे राष्ट्रीय साहसिक पुरस्कार-2023; राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार-2024 और मौलाना अबुल कलाम आज़ाद ट्रॉफी-2024 शामिल हैं।       पुरस्कार विजेताओं की सूची देखने के …

Read More »

नीति आयोग ने भारतीय सीमेंट क्षेत्र में कार्बन अभिग्रहण, उपयोग और भंडारण (सीसीयूएस) पर कार्यशाला आयोजित की

नीति आयोग ने 16 जनवरी 2025 को विज्ञान भवन, नई दिल्ली में “भारतीय सीमेंट क्षेत्र में कार्बन अभिग्रहण, उपयोग और भंडारण (सीसीयूएस)” शीर्षक से एक महत्वपूर्ण कार्यशाला का आयोजन किया। कार्यशाला में भारत सरकार के प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार प्रो. अजय कुमार सूद, नीति आयोग के सदस्य डॉ. वीके सारस्वत, विद्युत मंत्रालय के सचिव श्री पंकज अग्रवाल, सीएसआईआर के महानिदेशक डॉ. एन. कलईसेलवी और सरकार, सार्वजनिक उपक्रमों, उद्योग, थिंक टैंक और शिक्षा जगत …

Read More »

आयुर्वेद ने अल्जाइमर रोगियों के लिए नई आशा प्रदान किया।

एक नया अध्ययन जो कई न्यूरोडीजेनेरेटिव रोगों के उपचार के लिए बहुआयामी दृष्टिकोण प्रदान करता है, अल्जाइमर रोग, डिमेंशिया और इससे संबंधित रोगों के लिए आशा प्रदान करता है। एमिलॉयड प्रोटीन और पेप्टाइड्स अल्जाइमर रोग (एडी) सहित विभिन्न न्यूरोडीजेनेरेटिव रोगों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। सिंथेटिक रूप से डिज़ाइन किए गए छोटे अणु/ विभिन्न प्रकार के एमिलॉयडोसिस के अवरोधन की दिशा में आशाजनक हैं। इस संबंध में …

Read More »

राष्ट्रीय विज्ञान ड्रामा महोत्सव 2024-25 का आयोजन 18 जनवरी 2025 को राष्ट्रीय विज्ञान केंद्र, दिल्ली में किया जाएगा।

राष्ट्रीय विज्ञान संग्रहालय परिषद (एनसीएसएम) के प्रमुख कार्यक्रमों में से एक, राष्ट्रीय विज्ञान ड्रामा महोत्सव 2024-25 का आयोजन 18 जनवरी 2025 को राष्ट्रीय विज्ञान केंद्र, दिल्ली में होगा। यह कार्यक्रम पहले भारत के सभी 28 राज्यों और 8 केंद्र शासित प्रदेशों में ब्लॉक, जिला और राज्य/केंद्र शासित प्रदेश स्तर पर आयोजित किया जाता है, जिसमें 40,000 से अधिक छात्र सक्रिय रूप …

Read More »

नया संचार साथी मोबाइल ऐप दूरसंचार सुरक्षा उपकरणों की सीधे प्रत्येक नागरिक तक पहुंच सुगम बनाता है।

केंद्रीय मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने नागरिक-केंद्रित दूरसंचार पहलों का शुभारंभ किया। श्री सिंधिया ने संचार साथी मोबाइल ऐप का शुभारंभ किया; राष्ट्रीय ब्रॉडबैंड मिशन (एनबीएम) 2.0 का अनावरण किया और डीबीएन द्वारा वित्त पोषित 4 जी मोबाइल साइटों पर इंट्रा सर्किल रोमिंग का उद्घाटन किया। “आज शुरू की गई तीनों नई पहल एक विकसित भारत का निर्माण सुनिश्चित करेंगी- …

Read More »

विशाखापत्तनम स्टील प्लांट का आंध्र प्रदेश के लोगों के दिल और दिमाग में विशेष स्थान है: प्रधानमंत्री।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि विशाखापत्तनम स्टील प्लांट का आंध्र प्रदेश के लोगों के दिल और दिमाग में विशेष स्थान है। श्री मोदी ने कहा, “कल कैबिनेट बैठक में प्लांट के लिए 10,000 करोड़ रुपये से अधिक की हिस्सेदारी अंश राशि सहायता प्रदान करने का निर्णय लिया गया।” प्रधानमंत्री ने एक्स पोस्ट में लिखा है: “विशाखापत्तनम स्टील प्लांट का आंध्र …

Read More »

पिक्सलस्पेस द्वारा भारत का पहला निजी उपग्रह समूह भारत के युवाओं की असाधारण प्रतिभा को दर्शाता है: प्रधानमंत्री।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि पिक्सलस्पेस द्वारा भारत का पहला निजी उपग्रह समूह भारत के युवाओं की असाधारण प्रतिभा को दर्शाता है। श्री मोदी ने कहा कि यह अंतरिक्ष उद्योग में हमारे निजी क्षेत्र की बढ़ती क्षमताओं को रेखांकित करता है। प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया है: “@PixxelSpace द्वारा भारत का पहला निजी उपग्रह समूह भारत …

Read More »

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने ‘भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो’ 2025 का उद्घाटन किया।

विकसित भारत की यात्रा मोबिलिटी क्षेत्र में अप्रत्‍याशित कायाकल्‍प और अभूतपूर्व वृद्धि की साक्षी बनेगी: प्रधानमंत्री। यात्रा में सुगमता आज भारत की सर्वोच्च प्राथमिकता है: प्रधानमंत्री। ‘मेक इन इंडिया’ पहल की ताकत देश के ऑटो उद्योग की विकास संभावनाओं को बढ़ावा देती है: प्रधानमंत्री। मोबिलिटी समाधानों के सात सी- कॉमन, कनेक्‍टेड, कनविनिएंट, कंजेशन फ्री, चार्ज्ड, क्‍लीन और कटिंग एज: प्रधानमंत्री। …

Read More »

ग्रामीण भूमि डिजिटलीकरण, प्रौद्योगिकी और सुशासन की शक्ति का लाभ उठाते हुए ग्रामीण सशक्तिकरण को आगे बढ़ा रहा है: प्रधानमंत्री।

प्रधानमंत्री ने आज कहा कि ग्रामीण भूमि डिजिटलीकरण, प्रौद्योगिकी और सुशासन की शक्ति का लाभ उठाते हुए ग्रामीण सशक्तिकरण को आगे बढ़ा रहा है। एक्स पर माई गॉव इंडिया की एक पोस्ट पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री ने लिखा: “प्रौद्योगिकी और सुशासन की शक्ति का लाभ उठाते हुए ग्रामीण सशक्तिकरण को आगे बढ़ाना…” ****

Read More »