Breaking News

प्रधानमंत्री मोदी ने के.पी. शर्मा ओली को नेपाल का प्रधानमंत्री नियुक्त होने पर बधाई दी; मेघालय के मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री से मुलाकात की ; झारखंड के मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री से मुलाकात की;

  • प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज श्री के. पी. शर्मा ओली को नेपाल का प्रधानमंत्री नियुक्त होने पर बधाई दी। उन्होंने भारत एवं नेपाल के बीच मित्रता के गहरे संबंधों को और मजबूत करने तथा पारस्परिक रूप से लाभकारी सहयोग का विस्तार करने हेतु मिलकर काम करने की उम्मीद जताई।

श्री मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा:

“नेपाल के प्रधानमंत्री के रूप में आपकी नियुक्ति पर @kpsharmaoli को बधाई। मैं हमारे दोनों देशों के बीच मित्रता के गहरे संबंधों को और मजबूत करने तथा हमारे लोगों की प्रगति एवं समृद्धि के लिए पारस्परिक रूप से लाभकारी सहयोग का और विस्तार करने हेतु मिलकर काम करने के लिए उत्सुक हूं। @PM_nepal_”

 

  • मेघालय के मुख्यमंत्री श्री कोनराड के संगमा ने आज नई दिल्ली में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक एक्स पोस्ट में कहा;

मेघालय के मुख्यमंत्री श्री @SangmaConrad ने प्रधानमंत्री @narendramodi से मुलाकात की।

 

  • झारखंड के मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन ने आज नई दिल्ली में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक्स पर पोस्ट किया;

झारखंड के मुख्यमंत्री श्री @HemantSorenJMM ने प्रधानमंत्री @narendramodi से मुलाकात की।

Check Also

खजूर : खजूर खाने का सही समय क्या हैं ? जानिए कब और कैसे सबसे अधिक लाभ प्राप्त करें ।

खजूर एक पौष्टिक सूखा फल है , जिसे प्राकृतिक ऊर्जा का एक महान स्रोत माना …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *