Breaking News

पीएम ने कासगंज हादसे के पीड़ितों के लिए अनुग्रह राशि की घोषणा की। 24 लोगों की जान गयी।

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने कासगंज हादसे के पीड़ितों के लिए राशि की घोषणा की है। प्रत्येक मृतक के परिजनों को पीएमएनआरएफ से 2 लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे।

प्रधान मंत्री कार्यालय ने एक्स पर पोस्ट किया:

“कासगंज में हुए हादसे में प्रत्येक मृतक के निकटतम परिजन को पीएमएनआरएफ से 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे।”

विस्तार-पूर्वक :-

उत्तर प्रदेश के कासगंज में 24 फरवरी, 2024 को एक दर्दनाक घटना हो गयी, एटा के जैथरा से एक ट्रैक्टर-ट्रॉली में 54 लोग सवार होकर चले थे। वेलोग एक बच्चे के मुंडन में माघी पूर्णिमा के अवसर पर कासगंज स्थित कादरगंज गंगा घाट पर नहाने जा रहे थे। तभी ।  वेलोग जब कासगंज में रियाबगंज स्थित पटियानी मार्ग के पास से गुजर रहे थे तब ट्रैक्टर-ट्रॉली सड़क से सटे एक बड़े तलाव में पलट गया। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाई लेकिन फिर भी 24 लोगों का जान नहीं बचा सके। 24 लोगों में 13 महिलाये, 10 बच्चे और 1 पुरुष शामिल थे। अभी भी 10 लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है जिन्हे अलीगढ मेडिकल हॉस्पिटल में भर्ती कराया है।  शेष 20 लोगों को मामूली रूप से घायल हुए को प्राथमिक इलाज के बाद छोड़ दिया गया है।

 

 

 

Check Also

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 8 नवंबर को वाराणसी का दौरा करेंगे और 4 नई वंदे भारत ट्रेनों को झंडी दिखाएंगे।

नई वंदे भारत ट्रेनें यात्रा समय में कमी लाएंगी, क्षेत्रीय गतिशीलता बढ़ाएंगी और कई राज्यों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *