Breaking News

Masonry Layout

राष्ट्रीय सुशासन केंद्र ने बिम्सटेक देशों और मालदीव के सिविल सेवकों के लिए दो सप्ताह का प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया।

राष्ट्रीय सुशासन केंद्र ने बिम्सटेक देशों के सिविल सेवकों के लिए पहला प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने के साथ महत्वपूर्ण उपलब्धि प्राप्त कर ली है। राष्ट्रीय सुशासन केंद्र (एनसीजीजी) ने सिविल सेवकों के लिए 34वें क्षमता निर्माण कार्यक्रम के साथ-साथ, बहु-क्षेत्रीय तकनीकी और आर्थिक सहयोग के लिए बंगाल की खाड़ी पहल (बिम्सटेक) देशों के साथ मालदीव के सिविल सेवकों के लिए नौकरी के दौरान पहला प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया है। यह दो सप्ताह का प्रशिक्षण कार्यक्रम 14 अक्टूबर से 25 अक्टूबर 2024 तक मसूरी और नई दिल्ली में आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम में श्रीलंका, म्यांमार, नेपाल और भूटान सहित बिम्सटेक देशों के कुल 36 सिविल सेवक भाग ले रहे हैं।  इसके अतिरिक्त, मालदीव के 35 सिविल सेवक 34वें क्षमता निर्माण कार्यक्रम में भाग ले रहे हैं। प्रतिभागी अपने देशों के प्रमुख मंत्रालयों का प्रतिनिधित्व करने वाले प्रभागीय सचिव, अपर जिला सचिव, उप मुख्य सचिव और सहायक आयुक्त, निदेशक, कार्यकारी अधिकारी के रूप में कार्य कर रहे हैं। एनसीजीजी के महानिदेशक और प्रशासनिक सुधार तथा लोक शिकायत विभाग (डीएआरपीजी) के सचिव श्री वी. श्रीनिवास ने प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन किया और प्रतिभागियों का स्वागत किया। श्री वी. श्रीनिवास ने अपने संबोधन में, प्रशासनिक सुधारों के उभरते परिदृश्य और डिजिटल प्रशासन की महत्वपूर्ण भूमिका को संबोधित करके सिविल सेवकों के कौशल को बढ़ाने के कार्यक्रम के उद्देश्य पर बल दिया। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण नागरिक-केंद्रित शासन मॉडल पर केंद्रित होगा। इसका उद्देश्य सरकारी कार्यालयों और उनके द्वारा सेवा किए जाने वाले लोगों के बीच अंतर को समाप्त करना है, जिससे सार्वजनिक सेवा वितरण में सुधार होगा। कार्यक्रम के दौरान, एनसीजीजी के एसोसिएट प्रोफेसर और बिम्सटेक देशों के सिविल सेवकों के लिए नौकरी के दौरान पहले प्रशिक्षण कार्यक्रम के पाठ्यक्रम समन्वयक डॉ. ए.पी. सिंह ने राष्ट्रीय सुशासन केंद्र और पिछले कुछ वर्षों में एनसीजीजी द्वारा प्राप्त की गई प्रमुख उपलब्धियों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। डॉ. बीएस बिष्ट, एसोसिएट प्रोफेसर, एनसीजीजी और मालदीव के सिविल सेवकों के लिए 34वें सीबीपी के पाठ्यक्रम समन्वयक ने कार्यक्रम की समीक्षा प्रस्तुत की। कार्यक्रम के दूसरे चरण के अंतर्गत, बिम्सटेक देशों और मालदीव के भाग लेने वाले अधिकारी इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वन अकादमी, स्मार्ट शहर परियोजना और आईटीडीए, देहरादून में स्मार्ट स्कूल, हरियाणा लोक प्रशासन संस्थान, अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), और राष्ट्रीय विज्ञान केंद्र सहित प्रमुख संस्थानों और परियोजनाओं का दौरा करेंगे। इसके अतिरिक्त, वे मारुति उद्योग लिमिटेड का दौरा करेंगे और प्रतिष्ठित ताज महल का भी अवलोकन करेंगे। बिम्सटेक कार्यक्रम का समन्वयन डॉ. ए.पी. सिंह, एसोसिएट प्रोफेसर और पाठ्यक्रम समन्वयक डॉ. एम.के. भंडारी, संकाय और सह-पाठ्यक्रम समन्वयक, श्री संजय पंत, प्रशिक्षण सहायक, और सुश्री मोनिशा बहुगुणा, वाईपी द्वारा किया जा रहा है। 34वें क्षमता निर्माण कार्यक्रम का समन्वय डॉ. बी.एस. बिष्ट, एसोसिएट प्रोफेसर और पाठ्यक्रम समन्वयक, डॉ. संजीव शर्मा, संकाय और सह-पाठ्यक्रम समन्वयक, श्री ब्रिजेश बिष्ट, प्रशिक्षण सहायक, एनसीजीजी के साथ एनसीजीजी क्षमता निर्माण टीम द्वारा किया जा रहा है। *******

Read More »

कौशल विकास और उद्यमशीलता मंत्रालय ने कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) में सहयोग के लिए और राष्ट्रीय कौशल प्रशिक्षण संस्थानों में 5 उत्कृष्टता केंद्रों की स्थापना के लिए मेटा के साथ साझेदारी की।

“हमारा मिशन भारत के युवाओं को आज के प्रतिस्पर्धी परिदृश्य में सफलता के लिए आवश्यक कौशल प्रदान करना है”: श्री जयंत चौधरी. कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्रालय (एमएसडीई) ने 14 अक्टूबर को कौशल भारत मिशन के लिए कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) में सहयोग और हैदराबाद, बेंगलुरु, जोधपुर, चेन्नई और कानपुर में स्थित राष्ट्रीय कौशल प्रशिक्षण संस्थानों (एनएसटीआई) में वर्चुअल रियलिटी (वीआर) …

Read More »

सचिव (डीईपीडब्ल्यूडी) ने राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान (एनआईईपीवीडी), देहरादून में ‘प्रधानमंत्री दिव्याशा केंद्र’ का उद्घाटन किया

व्यांगजन सशक्तिकरण विभाग (डीईपीडब्ल्यूडी) के सचिव श्री राजेश अग्रवाल ने राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान (एनआईईपीवीडी), देहरादून में भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम (एएलआईएमसीओ) के एक नए ‘प्रधानमंत्री दिव्याशा केंद्र (पीएमडीके)’ का उद्घाटन किया। श्री अग्रवाल ने पीएमडीके की विभिन्न इकाइयों जैसे प्रोस्थेटिक्स और ऑर्थोटिक्स लैब, स्टोर रूम, ऑडियोलॉजी रूम आदि का भी निरीक्षण किया। इस अवसर पर अपने संबोधन में सचिव ने संस्थान द्वारा संचालित …

Read More »

सर्जन वाइस एडमिरल कविता सहाय, सेवा मेडल, विशिष्ट सेवा मेडल ने चिकित्सा सेवा (नौसेना) के महानिदेशक का पदभार संभाला।

सर्जन वाइस एडमिरल कविता सहाय, सेवा मेडल, विशिष्ट सेवा मेडल ने 14 अक्टूबर को  चिकित्सा सेवाएं (नौसेना) के महानिदेशक का पदभार संभाला। उन्हें 30 दिसंबर 1986 को सेना चिकित्सा कोर में कमीशन किया गया था। कविता सहाय सशस्त्र बल मेडिकल कॉलेज पुणे की पूर्व छात्रा और पैथोलॉजी तथा अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, नई दिल्ली से ऑन्कोपैथोलॉजी में विशेषज्ञता प्राप्त हैं। वह …

Read More »

प्रधानमंत्री मोदी ने थाईलैंड की प्रधानमंत्री से मुलाकात की।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने 11 अक्टूबर 2024 को वियनतियाने में पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन के अवसर पर थाईलैंड की प्रधानमंत्री सुश्री पैतोंगतार्न शिनावात्रा से मुलाकात की। दोनों प्रधानमंत्रियों के बीच यह पहली मुलाकात थी। प्रधानमंत्री मोदी ने थाई प्रधानमंत्री सुश्री पैतोंगतार्न शिनावात्रा को पदभार ग्रहण करने पर बधाई दी। सुश्री शिनावात्रा ने भी प्रधानमंत्री मोदी को उनके ऐतिहासिक तीसरे …

Read More »

भारत के प्रशासनिक अधिकारी विज़न 2047 को आकार देंगे: डॉ. जितेंद्र सिंह ने एलबीएसएनएए में निरंतर सीखने और क्षमता निर्माण करने का आह्वान किया।

उन्होंने एलबीएसएनएए में अधिकतम शासन और नागरिक-केंद्रित सुधारों पर बल दिया। डॉ. जितेंद्र सिंह ने एलबीएसएनएए में कहा, प्रशासनिक अधिकारी भारत के भविष्य के निर्माता हैं। केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), पीएमओ, परमाणु ऊर्जा विभाग, अंतरिक्ष विभाग, कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने लाल बहादुर शास्त्री …

Read More »

केंद्रीय राज्यमंत्री श्री कीर्ति वर्धन सिंह का रंग लाया प्रयास, अफ्रीकी हाथी ‘शंकर’ हुआ जंजीर से मुक्त।

केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन राज्यमंत्री श्री कीर्ति वर्धन सिंह का अफ्रीकी हाथी ‘शंकर’ के स्वास्थ्य और निवास को दुरुस्त करने का प्रयास रंग ला रहा है। शुक्रवार को ‘शंकर’ जंजीर से मुक्त हो गया है और अपने बाड़े में खूब चहलकदमी करता नज़र आया। केंद्रीय राज्यमंत्री श्री सिंह ने अपने सोशल मीडिया हैंडल X पर ‘शंकर’ हाथी का वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा …

Read More »

केंद्र सरकार ने आंध्र प्रदेश और राजस्थान में ग्रामीण स्थानीय निकायों के लिए पंद्रहवें वित्त आयोग अनुदान जारी किया

ग्रामीण विकास को प्रोत्साहन: राजस्थान के लिए 1267 करोड़ रुपये और आंध्र प्रदेश के लिए 988 करोड़ रुपये से अधिक की पहली किस्त जारी की गई। केंद्र सरकार ने आंध्र प्रदेश और राजस्थान में ग्रामीण स्थानीय निकायों (आरएलबी) को वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए पंद्रहवें वित्त आयोग (पंद्रहवें एफसी) अनुदान की पहली किस्त जारी की। आंध्र प्रदेश को 395.5091 करोड़ रुपये का अप्रयुक्त …

Read More »

मालाबार बंदरगाह गतिविधियाँ- 2024 । समुद्री अभ्यास मालाबार 2024 के दौरान चल रही बंदरगाह गतिविधियों में भारत, ऑस्ट्रेलिया, जापान और संयुक्त राज्य अमेरिका की नौसेनाओं ने 09 अक्टूबर, 24 से विशाखापत्तनम में विभिन्न सहयोगी कार्यक्रमों में सक्रिय रूप से भाग लिया,

बहुपक्षीय समुद्री अभ्यास मालाबार 2024 के दौरान चल रही बंदरगाह गतिविधियों में भारत, ऑस्ट्रेलिया, जापान और संयुक्त राज्य अमेरिका की नौसेनाओं ने 09 अक्टूबर, 24 से विशाखापत्तनम में विभिन्न सहयोगी कार्यक्रमों में सक्रिय रूप से भाग लिया, इसमें समन्वय का कार्य पूर्वी नौसेना कमान ने किया। इन गतिविधियों में प्रमुख नेतृत्व सहभागिता (केएलई), विषय वस्तु विशेषज्ञों का आदान-प्रदान (एसएमईई), क्रॉस-डेक …

Read More »