नारियल पानी किन पाँच लोगों को नहीं पीना चाहिए ।

जिन लोगो को किडनी की बीमारी है, उन्हें इसमें मौजूद उच्च पोटैसियम से बचना चाहिए । इसी तरह  निम्न रक्तचाप और मधुमेह के मरीजों को भी इसे सावधानी से पीना चाहिए । नारियल पानी को हाइड्रेशन और ताज़गी के लिए लाभकारी माना जाता है । इसमें स्वाभाविक रूप से पोटैसियम और अन्य इलेक्ट्रोलाइट्स होते हैं , जो शरीर को हाइड्रेटेड रखने के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं । बच्चों से लेकर वयस्कों तक सभी लोग पोषक तत्वों से भरपूर नारियल पानी पीना पसंद करते हैं । लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह सभी के लिए लाभकारी नहीं हैं ? हमने बताया है कि किन लोगों के लिए नारियल पानी स्वस्थ्य नहीं हैं । प्रसिद्ध डाइटिशियन रुजुता दिवेकर के अनुसार, जिन लोगों को किडनी कि बीमारी है , उन्हें इसमें मौजूद उच्च पोटैसियम से बचना चाहिए । इसी तरह निम्न रक्तचाप और मधुमेह के मरीजों को भी इसे सावधानी से पीना चाहिए । पाचन संबंधी समस्याओं वाले या नारियल से एलर्जी वाले लोग इसे पीने से बचें । किसी भी स्वास्थय स्तिथि में इसे अपने आहार में शामिल करने से पहले डॉक्टर कि सलाह लेना सबसे अच्छा हैं ।

इन लोगों को नारियल पानी पीने से बचना चाहिए ;
गुर्दे के मरीज : नारियल पानी पोटैसियम में बहुत अधिक होता है । यदि आपको किडनी कि बीमारी है, तो आपके गुर्दे अतिरिक्त पोटैसियम को फ़िल्टर नहीं कर पाते हैं । इससे शरीर में पोटैसियम का स्तर बढ़ सकता है, जो दिल कि धड़कन को अनियमित कर सकता है और ह्रदय से संबंधित समस्याओं को बढ़ा सकता है ।
रक्तचाप की दवा लेने वाले लोग : नारियल पानी रक्तचाप को कम करने में मदद करता है । यदि आप पहले से ही  रक्तचाप कम करने कि दवा ले रहे हैं, तो नारियल पानी पीने से आपका रक्तचाप और भी कम हो सकता हैं , जिससे चक्कर आना या बेहोशी जैसी समस्याएँ हो सकती हैं ।
मधुमेह के मरीज : नारियल पानी में प्राकृतिक शुगर होता हैं । यदि आपको मधुमेह है और आप इन्सुलिन या दवाएं ले रहे हैं तो बहुत अधिक नारियल पानी पीने से आपका ब्लड शुगर स्तर बढ़ सकता है । इसे पीने से पहले अपने डॉक्टर या आहार विशेषज्ञ से सलाह लें ।
नट एलर्जी वाले लोग : नारियल एक फल है , लेकिन कुछ लोग जिनमें पेड़ नट एलर्जी होती है, उन्हें नारियल पानी से एलर्जिक प्रतिक्रिया हो सकती है । ऐसे लोग त्वचा पर दाने, पेट कि समस्याएँ या दुर्लभ मामलों में एनाफिलैक्सिस का अनुभव कर सकते हैं । 
उच्च सोडियम आवश्यकता वाले खिलाड़ी : व्यायाम के बाद हाइड्रेशन खिलाडियों के लिए महत्वपूर्ण है, लेकिन नारियल पानी पोटैसियम में उच्च और सोडियम में कम होता हैं । अत्यधिक पसीना शरीर से सोडियम की कमी करता है । इसलिए उच्च प्रदर्शन वाले खिलाडियों को संतुलित स्पोर्ट्स ड्रिंक पीना चाहिए जिसमें सोडियम और कार्बोहायड्रेट दोनों हों ।
कुल मिलाकर, नारियल पानी स्वास्थ्यवर्धक है , लेकिन यदि आपको स्वस्थ्य समस्या है तो इसे अपने आहार में शामिल करने से पहले अपने डॉक्टर से जरूर सलाह लें । 

‘

Check Also

बिहार का एक ऐसा गांव जहाँ के लोगों से विवाह नहीं करना चाहते है, जिसे कुवारों का गांव कहा जाता है?

बिहार के कैमूर जिले के अधौरा ब्लॉक में यह एक पहाड़ी गांव जिसका नाम बरवान …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *