Breaking News

इसरो ने युवा विज्ञानी कार्यक्रम 2024 ( युविका ) की घोषणा की

विज्ञान और प्रौद्योगिकी : बच्चों और युवाओं में अंतरिक्ष और ब्रह्मांड के प्रति आकर्षण होता है। वे बहुत जिज्ञासु होते हैं और सभी खगोलीय प्रक्रियाओं के बारे में सब कुछ जानना चाहते हैं। युवा मन की इस प्रबल जिज्ञासा के संबोधन के लिए, भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने स्कूली बच्चों के लिए “यंग साइंटिस्‍ट प्रोग्राम” “युवा विज्ञानी कार्यक्रम” (युविका) नामक एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन कर रहा है। इस पहल का मुख्य उद्देश्य अंतरिक्ष विज्ञान और प्रौद्योगिकी में नवीन रुझानों में युवा छात्रों के लिए अंतरिक्ष विज्ञान, अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी और अंतरिक्ष अनुप्रयोगों पर बुनियादी ज्ञान प्रदान करना है। इसरो ने इस कार्यक्रम की रूपरेखा “युवाओं को जोड़ो” प्रतीक के साथ तैयार की गई है। यद्यपि हम सभी जानते हैं कि युवा अंतरिक्ष विज्ञान और प्रौद्योगिकी से जुड़ सकते हैं और यदि उन्हें अवसर मिलें तो इस क्षेत्र में उत्कृष्ट स्‍थान प्राप्त कर सकते हैं, क्योंकि वे हमारे राष्ट्र निर्माण में भविष्य का आधार हैं।  

Check Also

यशोभूमि में मोदी करेंगे SEMICON इंडिया 2026 का उद्घाटन ।

17 सितम्बर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारका स्थित यशोभूमि में SEMICON इंडिया 2026 का उद्घाटन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *