Breaking News

केंद्र सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर लगी बिक्री और वितरण के अस्थायी प्रतिबंद हटा दिए है।

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने 1 जुलाई से सभी सार्वजनिक क्षेत्र की तेल कंपनियों के खुदरा बिक्री पर लगी अस्थायी रोक को वापस ले लिया है।

जैसा की आप जानते है की ईरान सकंट के कारण हुए पेट्रोल और डीजल की खुदरा कीमतों को स्थिर बनाए रखकर खुदरा उपभोक्ताओं को इंटरनेशनल फ्यूल  कीमतों में हुई तीव्र  वृद्धि से बचना  जारी रखा। इसके परिणामस्वरूप  खुदरा ईंधन कीमतों और थोक उपभोक्ताओं के लिए लागु कीमतों में कभी अंतर आ गया। इसके फलस्वरूप बाजार में हेराफेरी, जमाखोरी और कालाबाज़ारी की घटनाये हुई और ईंधन के सामान वितरण पर असर पड़ा।

देश में पेट्रोलियम उत्पादों की आपूर्ति की स्थिति की समीक्षा के बाद सरकार इस निष्कर्ष पर पहुंची है की जनहित में अस्थायी नियामक उपायों की अब आवश्यकता नहीं है। तदनुसार, दिनांक 12 जून का आदेश  जिसमे प्रति ग्राहक/ वाहन प्रतिदिन 200 लीटर हाई स्पीड डीजल की अस्थायी सीमा निर्धारित की गयी को 1 जुलाई से वापस लिया गया है।

******

 

 

Source : PIIB

Check Also

यशोभूमि में SEMICON इंडिया 2026 का आयोजन 17 से 19 सितम्बर के बीच चिप के व्यापार को लेकर भविष्य की योजनाओं पर ध्यान दिया गया। साथ ही semcon इंडिया 2026 स्वदेशी नवाचार, सॉवरेन कंप्यूटिंग और सेमीकंडक्टर टैलेंट डेवलपमेंट पर ध्यान केंद्रित करते हुए संपन्न हुआ।

17 सितम्बर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारका स्थित यशोभूमि में SEMICON इंडिया 2026 का उद्घाटन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *