Breaking News

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने जन्मदिन की शुभकामनाओं के लिए विश्व के नेताओं के प्रति आभार व्यक्त किया

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज जन्मदिन की शुभकामनाओं के लिए विश्व के नेताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।

प्रधानमंत्री and GiorgiaMeloni

प्रधानमंत्री मोदी और GiorgiaMeloni

इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी द्वारा दी गई शुभकामनाओं की प्रतिक्रिया में श्री मोदी ने कहा:”प्रधानमंत्री@GiorgiaMeloni आपकी शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद। भारत और इटली वैश्विक कल्‍याण के लिए सहयोग करना जारी रखेंगे।

नेपाल के प्रधानमंत्री के.पी. शर्मा ओली द्वारा दी गई शुभकामनाओं की प्रतिक्रिया में श्री मोदी ने कहा: “प्रधानमंत्री@kpsharmaoli आपकी हार्दिक शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद। मैं हमारी द्विपक्षीय साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिए आपके साथ मिलकर काम करने के लिए उत्सुक हूं।”

मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद जगन्नाथ द्वारा दी गई शुभकामनाओं की प्रतिक्रिया में श्री मोदी ने कहा: “प्रधानमंत्री@KumarJugnauth, आपकी शुभकामनाओं और संदेश की मैं हृदय से सराहना करता हूं। मॉरीशस हमारे लोगों और मानवता के बेहतर भविष्य के लिए हमारे प्रयासों में हमारा करीबी साझेदार है।”

17***

Check Also

खजूर : खजूर खाने का सही समय क्या हैं ? जानिए कब और कैसे सबसे अधिक लाभ प्राप्त करें ।

खजूर एक पौष्टिक सूखा फल है , जिसे प्राकृतिक ऊर्जा का एक महान स्रोत माना …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *