Breaking News

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर श्री शक्तिकांत दास को ‘ग्लोबल फाइनेंस सेंट्रल बैंकर रिपोर्ट कार्ड 2024’ में लगातार दूसरी बार “ए+” रेटिंग मिलने पर बधाई दी।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर श्री शक्तिकांत दास को ग्लोबल फाइनेंस सेंट्रल बैंकर रिपोर्ट कार्ड 2024 में लगातार दूसरी बार “ए+” रेटिंग मिलने पर बधाई दी।

भारतीय रिजर्व बैंक के एक्स पर पोस्ट का जवाब देते हुए श्री मोदी ने लिखा:

“भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर श्री @दासशक्तिकांत को इस उपलब्धि के लिए बधाई, और वह भी दूसरी बार। यह भारतीय रिजर्व बैंक में उनके नेतृत्व और आर्थिक विकास तथा स्थिरता सुनिश्चित करने की दिशा में किये गए उनके काम की मान्यता है।”

Check Also

खजूर : खजूर खाने का सही समय क्या हैं ? जानिए कब और कैसे सबसे अधिक लाभ प्राप्त करें ।

खजूर एक पौष्टिक सूखा फल है , जिसे प्राकृतिक ऊर्जा का एक महान स्रोत माना …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *