Breaking News

राजकोट का मेरे दिल में हमेशा एक विशेष स्थान रहेगा: पीएम

प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने आज राजकोट के साथ अपने संबंध को याद किया और मोदी आर्काइव की एक्स पोस्ट साझा की।

मोदी आर्काइव पोस्ट उस विशेष क्षण को याद करता है जब ठीक 22 साल पहले 24 फरवरी, 2002 को प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने पहली बार विधायक के रूप में गुजरात विधानमंडल में कदम रखा था और राजकोट II निर्वाचन क्षेत्र से उपचुनाव जीता था।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया;

“राजकोट का मेरे दिल में हमेशा एक विशेष स्थान रहेगा। यह इस शहर के लोग ही थे जिन्होंने मुझ पर विश्वास किया और मुझे पहली बार चुनावी जीत दिलाई। तब से मैंने सदैव जनता जनार्दन की आकांक्षाओं के साथ न्याय करने का काम किया है। यह भी एक सुखद संयोग है कि मैं आज और कल गुजरात में रहूँगा और एक कार्यक्रम राजकोट में हो रहा है, जहाँ से 5 एम्स राष्ट्र को समर्पित किये जायेंगे।”

Check Also

नशा मुक्त भारत अभियान की छः साल के मौके पर 18 अगस्त 2026 को मादक पदार्थों के दुरुपयोग के खिलाफ राष्ट्रीय संकल्प लिया जाएगा।

18 अगस्त 2026 को देश में नशा मुक्त भारत अभियान के 6 साल पुरे होने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *