Breaking News

प्रधानमंत्री ने भारत में तेंदुओं की बढ़ती आबादी पर प्रसन्नता व्यक्त की साथ ही उन सभी की भी सराहना किया जो वन्यजीव संरक्षण की दिशा में विभिन्न सामूहिक प्रयासों का हिस्सा हैं

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने भारत में तेंदुओं की बढ़ती आबादी पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि तेंदुओं की संख्या में यह उल्लेखनीय वृद्धि जैव विविधता के प्रति भारत के अटूट समर्पण का प्रमाण है।

श्री मोदी ने उन सभी लोगों की भी सराहना की जो वन्यजीव संरक्षण की दिशा में विभिन्न सामूहिक प्रयासों का हिस्सा हैं।

भारत में तेंदुए की आबादी वर्तमान में 13,874 होने का अनुमान है, जो 2018 में 12,852 थी।

एक एक्स पोस्ट के माध्यम से, आज भारत में तेंदुओं की स्थिति पर रिपोर्ट पर टिप्पणी करते हुए, केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री, श्री भूपेन्द्र यादव ने बताया कि मध्य भारत में सबसे अधिक आबादी दर्ज की गई है, जिसमें मध्य प्रदेश में 3,907 तेंदुए हैं।

केंद्रीय मंत्री की एक्स पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए श्री मोदी ने कहा कि;

“अच्छी खबर! तेंदुओं की संख्या में यह उल्लेखनीय वृद्धि जैव विविधता के प्रति भारत के अटूट समर्पण का प्रमाण है। मैं उन सभी को बधाई देता हूं जो वन्यजीव संरक्षण की दिशा में विभिन्न सामूहिक प्रयासों का हिस्सा हैं, जो स्थायी सह-अस्तित्व का मार्ग प्रशस्त कर रहे हैं।”

 

Check Also

खजूर : खजूर खाने का सही समय क्या हैं ? जानिए कब और कैसे सबसे अधिक लाभ प्राप्त करें ।

खजूर एक पौष्टिक सूखा फल है , जिसे प्राकृतिक ऊर्जा का एक महान स्रोत माना …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *