Breaking News

पटना के गाँधी मैदान में इंडिया गठबंधन का जन विश्वास महारैली में अपार भीड़ आयी

पटना : पटना के गाँधी मैदान में इंडिया गठबंधन का जन विश्वास महारैली में अपार भीड़ आयी। रैली का आयोजन राष्ट्रिय जनता दल पार्टी के तरफ से हुआ था। हालाँकि यह जन विश्वास महारैली माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के भारतीय जनता पार्टी में चले जाने के बाद तेजस्वी ने 10 दिनों में 3500 किलो मीटर की यात्रा के बाद कराया गया जिसमे इंडिया महागठबंधन के प्रमुख पार्टियों ने हिस्सा लिया है। कांग्रेस के राहुल गाँधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे भी शामिल थे। इसके अलावा उत्तर प्रदेश के समाजवादी पार्टी के अखिलेश यादव ने भी शिरकत किया। वामपंथी नेता डी। राजा, दीपांकर भट्टाचार्य आदि भी जन विश्वास महारैली में शामिल थे। मौसम का मिजाज थोड़ा अच्छा नहीं था रात से ही बारिश हो रही थी। 4 बजे भी बारिश हुआ, लेकिन भीड़ में कोई कमी नहीं थी, आधा गाँधी मैदान में लोग आराम से भाषण सुन रहे थे। यहाँ के बात गौर करने वाली थी की आम जनता में ज्यादातर भाकपा माले और सीपीआई के दिख रहे थे जिसकी पहचान लाल झंडे से हो रहा था उसके बाद आरजेडी के लोग थे। तेजस्वी यादव के भाषण के समय लोग गाँधी मैदान से निकलते पाए गए, जब हमारी संवादाता ने उनमे से एक से पूछा तो खाने के बहाना करते हुए जा रहे है ऐसा बताया लेकिन सच्चाई यह थी की लोग अपने घर को लौटना चाह रहे थे। 

Check Also

बिहार विधान सभा चुनाव के दोनों चरण में 68.76% वोट पड़े जबकि दोनों चरणों में कुल मिलाकर 66.91% मतदान हुआ; 1951 में पहले बिहार चुनावों के बाद से सबसे ज़्यादा वोटिंग

बिहार के इतिहास में सबसे ज़्यादा महिला मतदाताओं ने वोट डाले। बिहार विधानसभा चुनाव ऐतिहासिक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *