प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज एक करोड़ से अधिक परिवारों द्वारा पीएम-सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना के लिए पंजीकरण कराने पर प्रसन्नता व्यक्त की।
प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया:
बेहतरीन खबर! “इसके लॉन्च होने के लगभग एक महीने में, 1 करोड़ से अधिक परिवारों ने पहले ही पीएम-सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना के लिए अपना पंजीकरण करा लिया है।
देश के सभी हिस्सों से पंजीकरण आ रहे हैं। असम, बिहार, गुजरात, महाराष्ट्र, ओडिशा, तमिलनाडु और उत्तर प्रदेश में 5 लाख से अधिक पंजीकरण हुए हैं।
जिन लोगों ने अभी तक पंजीकरण नहीं कराया है वे भी जल्द से जल्द करा लें।
pmsuryagarh.gov.in”
“यह पहल ऊर्जा उत्पादन सुनिश्चित करने के साथ-साथ घरों के लिए बिजली के खर्च में पर्याप्त कटौती का वादा करती है। यह एक बेहतर ग्रह में योगदान करते हुए बड़े पैमाने पर पर्यावरण के लिए जीवन शैली (LiFE) को प्रोत्साहित करने के लिए तैयार है।”
O News khabar jo sab jaane