सावधान ! होली के दिन लग रहा है चंद्रग्रहण। चलिए जानते है की कब लग रहा है ग्रहण
साल 2024 का पहला चंद्रग्रहण होली के दिन यानी 25 मार्च को पड़ रहा है जैसा कि आप जानते है पूर्णिमा तिथि 24 मार्च को सुबह 9 बजकर 55 मिनट से शुरू होगा जो कि अगले दिन 25 मार्च को दोपहर 12 बजकर 29 मिनट तक रहेगा और 25 मार्च को ही साल का पहला चंद्रग्रहण लग रहा है |
ज्योतिष विशेषज्ञों के अनुसार चंद्रग्रहण 25 मार्च को 10 बजकर 23 मिनट से शुरू होकर 3 बजकर 2 मिनट तक रहेगा | यह एक उपछाया चंद्रग्रहण होगा | इसका पहला स्पर्श समय दिन के 10 बजकर 24 मिनट तक रहेगा और उपछाया से अंतिम स्पर्श समय 3 बजकर 1 मिनट तक रहेगा | शास्त्रों के अनुसार ग्रहण की घटना शुभ नहीं होती है | इस वजह से ग्रहण के दौरान शुभ कार्य करने की मनाही होती है | होली पर इस बार 100 वर्षो के बाद चंद्रग्रहण लग रहा है | यानी की होली ग्रहण में ही मनाना होगा | चंद्रग्रहण के 9 घंटे पहले ही सूतक लग जाता है | हिन्दू धर्म और ज्योतिष शास्त्र में ग्रहण को अशुभ माना जाता है जबकि विज्ञान में महज एक खगोलीय घटना है |
चंद्रग्रहण सूर्य और चन्द्रमा के बीच पृथ्वी के आने के कारण होता है , इस दौरान पृथ्वी की छाया चन्द्रमा पर पड़ती है | ग्रहण का पुरे विश्व पर शुभ व् अशुभ दोनों तरह का प्रभाव पड़ता है | चंद्रग्रहण भारत सहित दक्षिण एशिया के देशो में नहीं देखा जा सकेगा | जबकि अमेरिका , जापान , आयरलैंड , इंग्लैंड , पुर्तगाल आदि अन्य देशो में दिखाई पड़ेगा ।