Breaking News

बिहार में आज का मौसम | 20 मई का मौसम का रिपोर्ट |

जहाँ दक्षिण बिहार लू की चपेट में है ; वही आज बिहार के 16 जिलों में बारिश के आसार है । जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिल सकती है । 19 मई को पटना सहित प्रदेश के तापमान में गिरावट आई। इस कारण लोगों को गर्मी से आंशिक राहत मिली । 19 मई को रांची शहर में भी अच्छी बारिश हुई । 30 शहरों के अधिकतम तापमान में 3.6 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की गई । वही पांच शहरों के अधिकतम तापमान में मामूली बढ़ोतरी हुई । प्रदेश का सबसे गर्म जिला 44.9 डिग्री सेल्सियस के साथ बरकरार रहा ।

मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण-पूर्वी भाग के भागलपुर, बांका, पूर्णिया, मधेपुरा, कटिहार और तराई वाले जिले मधुबनी, पूर्वी चम्पारण, पश्चिमी चम्पारण, शिवहर, सीतामढ़ी, अररिया, किशनगंज, सुपौल के साथ ही मुज़फ्फरपुर, वैशाली में गरज के साथ छीटें पड़ने के आसार है। राजधानी पटना का तापमान अधिकतम 39.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। पटना में सुबह के समय आंशिक रूप से बदल छाय रहने के कारण लोगों ने राहत महसूस की।

Check Also

खजूर : खजूर खाने का सही समय क्या हैं ? जानिए कब और कैसे सबसे अधिक लाभ प्राप्त करें ।

खजूर एक पौष्टिक सूखा फल है , जिसे प्राकृतिक ऊर्जा का एक महान स्रोत माना …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *