Breaking News

प्रधानमंत्री ने देश में चल रही भीषण गर्मी की स्थिति और मानसून के आगमन की तैयारियों की समीक्षा की

प्रधानमंत्री ने आग की घटनाओं को रोकने और उनसे निपटने के लिए नियमित आधार पर उचित अभ्यास जारी रखने के निर्देश दिए।

प्रधानमंत्री ने अस्पतालों और अन्य सार्वजनिक स्थानों की नियमित रूप से अग्नि ऑडिट और विद्युत सुरक्षा ऑडिट करने के निर्देश दिए।

प्रधानमंत्री ने बताया कि देश के अधिकांश भागों में मानसून सामान्य और सामान्य से अधिक रहने की संभावना है, जबकि प्रायद्वीपीय भारत के कुछ भागों में सामान्य से कम रहने की संभावना है।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज अपने आवास 7, लोक कल्याण मार्ग पर देश में चल रही भीषण गर्मी की स्थिति और मानसून की शुरुआत की तैयारियों की समीक्षा के लिए एक बैठक की अध्यक्षता की।

प्रधानमंत्री को बताया गया कि आईएमडी के पूर्वानुमान के अनुसार, राजस्थान, गुजरात और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में भीषण गर्मी जारी रहने की संभावना है। इस वर्ष देश के अधिकांश हिस्सों में मानसून सामान्य और सामान्य से अधिक तथा प्रायद्वीपीय भारत के कुछ हिस्सों में सामान्य से कम रहने की संभावना है।

प्रधानमंत्री ने निर्देश दिया है कि आग की घटनाओं को रोकने और उनसे निपटने के लिए नियमित आधार पर उचित अभ्यास किया जाना चाहिए। अस्पतालों और अन्य सार्वजनिक स्थानों का अग्नि ऑडिट और विद्युत सुरक्षा ऑडिट नियमित रूप से किया जाना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि जंगलों में फायर-लाइन के रखरखाव और बायोमास के उत्पादक उपयोग के लिए नियमित अभ्यास की योजना बनाई जानी चाहिए।

प्रधानमंत्री को वन अग्नि की समय पर पहचान और उसके प्रबंधन में “वन अग्नि” पोर्टल की उपयोगिता के बारे में बताया गया।

बैठक में प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव, कैबिनेट सचिव, गृह सचिव, पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के सचिव, एनडीआरएफ के महानिदेशक और एनडीएमए के सदस्य सचिव के साथ-साथ प्रधानमंत्री कार्यालय और संबंधित मंत्रालयों के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

 

Check Also

नशा मुक्त भारत अभियान की छः साल के मौके पर 18 अगस्त 2026 को मादक पदार्थों के दुरुपयोग के खिलाफ राष्ट्रीय संकल्प लिया जाएगा।

18 अगस्त 2026 को देश में नशा मुक्त भारत अभियान के 6 साल पुरे होने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *