Breaking News

सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने आईएनएस चिल्का का दौरा किया; अग्निवीर प्रशिक्षण का अवलोकन किया

चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल अनिल चौहान ने भारतीय नौसेना के प्रमुख प्रारंभिक प्रशिक्षण प्रतिष्ठान आईएनएस चिल्का का दौरा किया। सीडीएस को भारतीय नौसेना के भावी समुद्री योद्धाओं को आकार देने में आईएनएस चिल्का द्वारा निभाई गई महत्वपूर्ण भूमिका के बारे में जानकारी दी गई। अग्निवीर प्रशिक्षण गतिविधियों का अवलोकन और चिल्का में अब तक प्रशिक्षित बैचों का विश्लेषण प्रदान किया गया। अग्निवीरों को संबोधित करते हुए सीडीएस ने बताया कि ‘अग्निपथ योजना’ का कार्यान्वयन कुशल, अनुशासित और प्रेरित युवाओं को प्रदान करके सेवाओं और राष्ट्र निर्माण में युवा प्रोफ़ाइल बनाए रखने की दिशा में प्रमुख सुधारों में से एक रहा है। उन्होंने अग्निवीरों से तकनीकी रूप से कुशल समुद्री योद्धा बनने के लिए प्रशिक्षण पर ध्यान केंद्रित करने का आह्वान किया। बातचीत के दौरान उन्होंने अग्निवीरों के विभिन्न प्रश्नों के उत्तर दिए। नौसेना में अग्निवीर प्रशिक्षण के बारे में जानकारी प्राप्त करने के लिए सीडीएस ने प्रशिक्षण बुनियादी ढांचे का एक संक्षिप्त दौरा किया। उन्होंने प्रशिक्षण के उच्च मानकों को प्रदान करने और समुद्री योद्धाओं की अगली पीढ़ी को आकार देने के लिए प्रशिक्षण संकाय की सराहना की।

 

Check Also

नशा मुक्त भारत अभियान की छः साल के मौके पर 18 अगस्त 2026 को मादक पदार्थों के दुरुपयोग के खिलाफ राष्ट्रीय संकल्प लिया जाएगा।

18 अगस्त 2026 को देश में नशा मुक्त भारत अभियान के 6 साल पुरे होने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *