Breaking News

राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित नीट-पीजी प्रवेश परीक्षा स्थगित।

हाल ही में कुछ प्रतियोगी परीक्षाओं की सत्यनिष्ठा के बारे में आरोपों की घटनाओं को ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य मंत्रालय ने मेडिकल छात्रों के लिए राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित की जाने वाली नीट-पीजी (एनईईटी-पीजी) प्रवेश परीक्षा की प्रक्रियाओं की मजबूती का गहन मूल्यांकन करने का निर्णय लिया है। तदनुसार, एहतियाती उपाय के रूप में कल यानी 23 जून, 2024 को होने वाली एनईईटी-पीजी प्रवेश परीक्षा को स्थगित करने का निर्णय लिया गया है। इस परीक्षा की नई तिथि जल्द ही अधिसूचित की जाएगी।

स्वास्थ्य मंत्रालय छात्रों को हुई असुविधा के लिए खेद व्यक्त करता है। यह निर्णय छात्रों के सर्वोत्तम हित में और परीक्षा प्रक्रिया की पवित्रता बनाए रखने के लिए लिया गया है।

 

Check Also

खजूर : खजूर खाने का सही समय क्या हैं ? जानिए कब और कैसे सबसे अधिक लाभ प्राप्त करें ।

खजूर एक पौष्टिक सूखा फल है , जिसे प्राकृतिक ऊर्जा का एक महान स्रोत माना …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *