Breaking News

श्री अशोक कुमार सिंह ने कर्मचारी राज्य बीमा निगम के महानिदेशक का कार्यभार ग्रहण किया।

भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी श्री अशोक कुमार सिंह ने 19 अगस्त 2024 को  नई दिल्ली स्थित मुख्यालय में श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के अंतर्गत कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) के महानिदेशक का कार्यभार संभाला।

श्री अशोक कुमार सिंह केरल कैडर के 1999 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। इससे पहले वे केरल सरकार के जल संसाधन विभाग में प्रधान सचिव के पद पर कार्यरत रहे हैं। उन्हें जिला और राज्य स्तरीय संगठनों के शासन और प्रबंधन का व्यापक अनुभव है।

केंद्र स्तर पर वे राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन में कार्यकारी निदेशक, रक्षा मंत्रालय में संयुक्त सचिव और वित्त मंत्रालय में निदेशक के पद पर भी कार्य कर चुके हैं।

श्री सिंह ने राष्ट्रीय रक्षा महाविद्यालय, नई दिल्ली से एम.फिल. की डिग्री प्राप्त की है और वे आईआईटी, कानपुर से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में स्नातक हैं।

***

Check Also

खजूर : खजूर खाने का सही समय क्या हैं ? जानिए कब और कैसे सबसे अधिक लाभ प्राप्त करें ।

खजूर एक पौष्टिक सूखा फल है , जिसे प्राकृतिक ऊर्जा का एक महान स्रोत माना …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *