प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर श्री शक्तिकांत दास को ग्लोबल फाइनेंस सेंट्रल बैंकर रिपोर्ट कार्ड 2024 में लगातार दूसरी बार “ए+” रेटिंग मिलने पर बधाई दी।
भारतीय रिजर्व बैंक के एक्स पर पोस्ट का जवाब देते हुए श्री मोदी ने लिखा:
“भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर श्री @दासशक्तिकांत को इस उपलब्धि के लिए बधाई, और वह भी दूसरी बार। यह भारतीय रिजर्व बैंक में उनके नेतृत्व और आर्थिक विकास तथा स्थिरता सुनिश्चित करने की दिशा में किये गए उनके काम की मान्यता है।”
O News khabar jo sab jaane