Breaking News

प्रधानमंत्री मोदी ने श्रीलंका के राष्ट्रपति चुनाव में जीत पर नवनिर्वाचित राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके को बधाई दी।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज अनुरा कुमारा दिसानायके को श्रीलंका के राष्ट्रपति चुनाव में उनकी जीत पर बधाई दी। श्री मोदी ने बहुआयामी सहयोग को और मजबूत करने हेतु श्रीलंका के साथ मिलकर काम करने की उम्मीद जताई।

एक्स पर अपने एक पोस्ट में, श्री मोदी ने लिखा:

“श्रीलंका के राष्ट्रपति चुनाव में जीत पर @anuradisanayake को बधाई। भारत की पड़ोस प्रथम नीति और विजन सागर में श्रीलंका का एक विशेष स्थान है। मैं हमारे लोगों तथा पूरे क्षेत्र के लाभ के लिए हमारे बहुआयामी सहयोग को और मजबूत करने हेतु आपके साथ मिलकर काम करने के लिए उत्सुक हूं।”

Check Also

खजूर : खजूर खाने का सही समय क्या हैं ? जानिए कब और कैसे सबसे अधिक लाभ प्राप्त करें ।

खजूर एक पौष्टिक सूखा फल है , जिसे प्राकृतिक ऊर्जा का एक महान स्रोत माना …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *