Breaking News

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ग्रीस के प्रधानमंत्री से बात की।

दोनों नेताओं ने रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने की प्रतिबद्धता दोहराई

दोनों नेताओं ने प्रधानमंत्री मित्सोटाकिस की भारत यात्रा के बाद द्विपक्षीय व्यापार, रक्षा, नौवहन और कनेक्टिविटी के क्षेत्र में हुई प्रगति की समीक्षा की

दोनों नेताओं ने आईएमईईसी सहित विभिन्न क्षेत्रीय एवं वैश्विक मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान किया

2 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को ग्रीस के प्रधानमंत्री महामहिम श्री किरियाकोस मित्सोटाकिस की ओर से एक टेलीफोन कॉल प्राप्त हुई।

प्रधानमंत्री मित्सोटाकिस ने भारत के आम चुनाव में दोबारा निर्वाचित होने पर प्रधानमंत्री मोदी को हार्दिक बधाई दी।

दोनों नेताओं ने हाल के उच्चस्तरीय आदान-प्रदान के माध्यम से द्विपक्षीय संबंधों में आई गति की सराहना की तथा भारत-ग्रीस रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के प्रति अपनी दृढ़ प्रतिबद्धता दोहराई।

दोनों नेताओं ने इस वर्ष की शुरुआत में प्रधानमंत्री मित्सोटाकिस की भारत यात्रा के बाद व्यापार, रक्षा, नौवहन और कनेक्टिविटी सहित द्विपक्षीय सहयोग के विभिन्न क्षेत्रों में हुई प्रगति की समीक्षा की।

दोनों नेताओं ने आईएमईईसी और पश्चिम एशिया के घटनाक्रमों सहित विभिन्न क्षेत्रीय एवं वैश्विक मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान किया।

दोनों नेता एक-दूसरे के संपर्क में बने रहने पर सहमत हुए।

********

Check Also

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने नई दिल्ली में एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान एस्टोनिया गणराज्य के राष्ट्रपति महामहिम श्री अलार करिस, क्रोएशिया के प्रधानमंत्री महामहिम आंद्रे प्लेनकोविच, सर्बिया गणराज्य के राष्ट्रपति महामहिम अलेक्जेंडर वुसिक, कजाकिस्तान गणराज्य के प्रधानमंत्री महामहिम श्री ओल्शाज बेक्तेनोफ और भूटान के प्रधानमंत्री महामहिम शेरिंग तोबगे से से मुलाकात की।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने नई दिल्ली में एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान एस्टोनिया गणराज्य …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *