Breaking News

विशाखापत्तनम स्टील प्लांट का आंध्र प्रदेश के लोगों के दिल और दिमाग में विशेष स्थान है: प्रधानमंत्री।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि विशाखापत्तनम स्टील प्लांट का आंध्र प्रदेश के लोगों के दिल और दिमाग में विशेष स्थान है। श्री मोदी ने कहा, “कल कैबिनेट बैठक में प्लांट के लिए 10,000 करोड़ रुपये से अधिक की हिस्सेदारी अंश राशि सहायता प्रदान करने का निर्णय लिया गया।”

प्रधानमंत्री ने एक्स पोस्ट में लिखा है:

“विशाखापत्तनम स्टील प्लांट का आंध्र प्रदेश के लोगों के दिल और दिमाग में एक विशेष स्थान है। कल की कैबिनेट बैठक में प्लांट के लिए 10,000 करोड़ रुपये से अधिक की हिस्सेदारी अंश राशि सहायता प्रदान करने का निर्णय लिया गया। आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में इस्पात क्षेत्र के महत्व को देखते हुए यह फैसला लिया गया है।”

Check Also

केंद्र सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर लगी बिक्री और वितरण के अस्थायी प्रतिबंद हटा दिए है।

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने 1 जुलाई से सभी सार्वजनिक क्षेत्र की तेल कंपनियों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *