Breaking News

प्रधानमंत्री ने श्री डोनाल्ड ट्रंप को अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के रूप में कार्यभार संभालने पर बधाई दी।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने 20 जनवरी को श्री डोनाल्ड ट्रंप को संयुक्त राज्य अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के रूप में कार्यभार संभालने पर बधाई दी है। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने भारत और अमेरिका के बीच संबंधों को मजबूत करने और दुनिया के बेहतर भविष्य को आकार देने में सहयोग करने के लिए राष्ट्रपति ट्रंप के साथ मिलकर काम करने की अपनी उत्सुकता व्यक्त की। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने श्री डोनाल्ड ट्रंप को आगामी सफल कार्यकाल के लिए भी अपनी शुभकामनाएं दीं।

एक्स पर एक पोस्ट में प्रधानमंत्री ने लिखा:

“मेरे प्रिय मित्र राष्ट्रपति @realDonaldTrump को अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के रूप में ऐतिहासिक शपथ ग्रहण पर बधाई! मैं एक बार फिर साथ मिलकर काम करने, दोनों देशों को लाभ पहुंचाने और दुनिया के लिए बेहतर भविष्य को आकार देने के लिए उत्सुक हूं। आपको आने वाले सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं!”

*******

Check Also

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने नई दिल्ली में एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान एस्टोनिया गणराज्य के राष्ट्रपति महामहिम श्री अलार करिस, क्रोएशिया के प्रधानमंत्री महामहिम आंद्रे प्लेनकोविच, सर्बिया गणराज्य के राष्ट्रपति महामहिम अलेक्जेंडर वुसिक, कजाकिस्तान गणराज्य के प्रधानमंत्री महामहिम श्री ओल्शाज बेक्तेनोफ और भूटान के प्रधानमंत्री महामहिम शेरिंग तोबगे से से मुलाकात की।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने नई दिल्ली में एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान एस्टोनिया गणराज्य …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *