Breaking News

केन्द्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्रालय और नीति आयोग ने “रि-इमेजिनिंग आईसीडीएस फॉर 2030” विषय पर नीति–एसएसएम राष्ट्रीय कार्याशाला आयोजित की ।

इस कार्यशाला के माध्यम से आईसीडीएस योजना की ऐतिहासिक यात्रा और उसमे अपेक्षित नवाचार पर विचार विमर्श के लिए अवसर मिला : श्रीमती अन्नपूर्णा देवी

केन्द्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्रालय और नीति आयोग ने आज नई दिल्ली स्थित डॉ अम्बेडकर इंटरनेशनल सेंटर में “रि-इमेजिनिंग आईसीडीएस फॉर 2030” विषय पर नीति–एसएसएम राष्ट्रीय कार्याशाला का आयोजन किया गया।

ImageImage

केन्द्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा देवी इस कार्यशाला में मुख्य अतिथी थी। अपने संबोधन में केन्द्रीय मंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि “रि-इमेजिनिंग आईसीडीएस फॉर 2030” विषय पर आयोजित की गई इस कार्यशाला के माध्यम से आईसीडीएस योजना की ऐतिहासिक यात्रा और उसमे अपेक्षित नवाचार पर विचार विमर्श का अवसर प्राप्त हुआ है।  केन्द्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के सचिव ने भी इस कार्यशाला में भाग लिया।

*******

Check Also

खजूर : खजूर खाने का सही समय क्या हैं ? जानिए कब और कैसे सबसे अधिक लाभ प्राप्त करें ।

खजूर एक पौष्टिक सूखा फल है , जिसे प्राकृतिक ऊर्जा का एक महान स्रोत माना …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *