Breaking News

स्वचालित और इंटेलिजेंट मशीन-आधारित निर्माण प्रणाली का उपयोग।

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने लखनऊ-कानपुर ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे परियोजना में स्वचालित और इंटेलिजेंट मशीन-आधारित निर्माण (एआईएमसी) प्रणाली की एक पायलट परियोजना शुरू की है, जिसमें जीपीएस-समर्थित मोटर ग्रेडर, इंटेलिजेंट कंपैक्टर और स्ट्रिंगलेस पेवर जैसी स्वचालित और इंटेलिजेंट मशीनों का उपयोग किया गया है।

एआईएमसी के अनुमानित लाभ निर्माण की गुणवत्ता से समझौता किए बिना निर्माण के समय में बचत, बढ़ी हुई उत्पादकता, रियल टाइम डिजिटल डॉक्यूमेंटेशन एवं निगरानी, ​​और गुणवत्ता मानकों जैसे कि चिकनी समतल सतह, पर्याप्त रूप से और समान रूप से संकुचित सतह, आदि पर बेहतर नियंत्रण हैं।

सरकार ने राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं के लिए एआईएमसी के उपयोग के लिए नीति को अंतिम रूप देने की पहल की है।

यह जानकारी सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी ने 6 फ़रवरी को लोकसभा में एक अतारांकित प्रश्न के उत्तर में दी।

******

Check Also

नशा मुक्त भारत अभियान की छः साल के मौके पर 18 अगस्त 2026 को मादक पदार्थों के दुरुपयोग के खिलाफ राष्ट्रीय संकल्प लिया जाएगा।

18 अगस्त 2026 को देश में नशा मुक्त भारत अभियान के 6 साल पुरे होने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *