जनजातीय उद्यमी। सरकार ने ‘प्रधानमंत्री जनजातीय उन्नत ग्राम अभियान’ के हिस्से के तौर पर पर्यटन मंत्रालय की स्वदेश दर्शन योजना के अंतर्गत जनजातीय होमस्टे विकसित करने की पहल को मंजूरी दी।

सरकार ने ‘प्रधानमंत्री जनजातीय उन्नत ग्राम अभियान’ के हिस्से के तौर पर पर्यटन मंत्रालय की स्वदेश दर्शन योजना के अंतर्गत जनजातीय होमस्टे विकसित करने की पहल को मंजूरी दी। उक्त गतिविधि में नए निर्माण के लिए प्रति यूनिट 5.00 लाख रुपये तक, नवीनीकरण के लिए 3.00 लाख रुपये तक और ग्राम समुदाय की आवश्यकताओं के लिए 5.00 लाख रुपये तक के सहयोग के साथ 1000 होमस्टे का विकास शामिल है।

पर्यटन मंत्रालय अपने चल रहे प्रयास के हिस्से के तौर पर, प्रचार कार्यक्रमों, मेलों और त्योहारों के आयोजन के लिए राज्य सरकारों को सहायता, प्रदर्शनी, वेबसाइट, सोशल मीडिया आदि में भागीदारी के साथ साथ तमाम पहलों के माध्यम से ओडिशा राज्य में जनजातीय पर्यटन सहित भारत के विभिन्न पर्यटन स्थलों और उत्पादों को प्रोत्साहन देता है।

पर्यटन मंत्रालय के पास भारत में पर्यटन क्षेत्र में ₹1 करोड़ से ₹5 करोड़ तक की परियोजनाओं के लिए आदिवासी उद्यमियों को लोन आधारित मदद करने की कोई योजना नहीं है। हालांकि, पर्यटन अवसंरचना विकास हेतु मंत्रालय स्वदेश दर्शन और तीर्थयात्रा कायाकल्प और आध्यात्मिक, विरासत संवर्धन अभियान (प्रसाद) पर राष्ट्रीय मिशन की अपनी योजनाओं के अंतर्गत पर्यटन के विकास के लिए राज्य सरकारों और केंद्र शासित प्रदेशों को वित्तीय मदद प्रदान करता है।

भारत सरकार ने प्रतिष्ठित पर्यटक केंद्रों के विकास के लिए पूंजी निवेश के लिए राज्यों/ केंद्र शासित प्रदेशों को विशेष सहायता (एसएएससीआई) के दिशानिर्देशों के अंतर्गत ओडिशा राज्य में विकास हेतु हीराकुंड और सतकोसिया को मंजूरी दी है।

आदिवासी क्षेत्रों में किए गए हस्तक्षेपों सहित ओडिशा राज्य में उपरोक्त योजनाओं के अंतर्गत स्वीकृत परियोजनाओं की सूची संलग्न है।

अनुलग्नक

ओडिशा राज्य के लिए स्वदेश दर्शन योजना के अंतर्गत स्वीकृत परियोजनाएं

क्रम संख्या क्षेत्र स्वीकृति वर्ष परियोजना का नाम स्वीकृत राशि (करोड़ रुपये में)
1 तटीय क्षेत्र 2016-17 गोपालपुर, बरकुल, सातपाड़ा और तम्पारा का विकास 70.82

 

ओडिशा राज्य के लिए प्रसाद योजना के अंतर्गत स्वीकृत परियोजनाएं

क्रम संख्या परियोजना का नाम स्वीकृति वर्ष मंजूर की गई राशि (करोड़ रुपये में)
1 पुरी में बुनियादी ढांचे का विकास 2014-15 50

 

पूंजी निवेश के लिए राज्यों को विशेष सहायता (एसएएससीआई योजनाके अंतर्गत स्वीकृत परियोजनाएं – तेलंगाना राज्य के लिए वैश्विक स्तर की योजना के लिए प्रतिष्ठित पर्यटक केंद्रों का विकास

क्रम संख्या परियोजना का नाम स्वीकृत राशि (करोड़ रुपये में) स्वीकृति की तारीख
1 हीराकुंड का विकास 99.9 26-11-2024
2 सतकोसिया का विकास 99.99 26-11-2024

 

यह जानकारी केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने 6 फरवरी को राज्यसभा में एक लिखित उत्तर में दी।

******

Check Also

प्रधानमंत्री ने अहमदाबाद त्रासदी पर दुख व्यक्त किया, त्वरित और प्रभावी सहायता का आश्वासन दिया

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज अहमदाबाद में हुई दुखद घटना पर गहरा दुख और …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *