Breaking News

प्रधानमंत्री ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म सफल महिलाओं को सौंपे।

महिला शक्ति और उपलब्धियों को प्रेरणादायी सम्मान देते हुए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म उन महिलाओं को सौंप दिए हैं जो विविध क्षेत्रों में अपनी पहचान बना रही हैं।

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर, सफल महिलाएं प्रधानमंत्री के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपनी कहानियां और गहन सोच साझा करेंगी।

सफल महिलाओं ने प्रधानमंत्री के एक्स अकाउंट पर पोस्ट किया:

“अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी, परमाणु प्रौद्योगिकी और महिला सशक्तिकरण…

हम एलिना मिश्रा, एक परमाणु वैज्ञानिक और शिल्पी सोनी, एक अंतरिक्ष वैज्ञानिक हैं और हम #महिला दिवस पर प्रधानमंत्री के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मों का संचालन करने को लेकर रोमांचित हैं।

हमारा संदेश है कि भारत विज्ञान के लिए सर्वाधिक उपयुक्‍त स्थान है और इसलिए हम अधिकाधिक महिलाओं से इसमें आगे बढ़ने का आह्वान करते हैं।”

*****

Check Also

नशा मुक्त भारत अभियान की छः साल के मौके पर 18 अगस्त 2026 को मादक पदार्थों के दुरुपयोग के खिलाफ राष्ट्रीय संकल्प लिया जाएगा।

18 अगस्त 2026 को देश में नशा मुक्त भारत अभियान के 6 साल पुरे होने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *