अब ‘भारत ऑर्गेनिक्स’ और अन्य सहकारी डेयरी उत्पाद Swiggy के ई-कॉमर्स और क्यू-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होंगे।
Swiggy विपणन, प्रचार, उपभोक्ता प्रौद्योगिकी और क्षमता निर्माण के क्षेत्रों में सहकारी ब्रांडों का समर्थन करने के लिए मंत्रालय के साथ काम करेगी।
Swiggy के प्लेटफॉर्म पर समर्पित “सहकारी” श्रेणी बनाई जाएगी, जिसमें ऑर्गेनिक्स, डेयरी, बाजरा और हस्तशिल्प जैसे उत्पादों पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा।
प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व और केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह के कुशल मार्गदर्शन में सहकारिता मंत्रालय 60 से अधिक पहलों के माध्यम से सहकारिता क्षेत्र को नई ऊँचाइयों पर पहुंचा रहा है।
O News khabar jo sab jaane

