Breaking News

प्रधानमंत्री ने श्री मार्क कार्नी को कनाडा के प्रधानमंत्री निर्वाचित होने पर बधाई दी।।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने 29 अप्रैल को श्री मार्क कार्नी को कनाडा के प्रधानमंत्री निर्वाचित होने पर बधाई दी तथा लिबरल पार्टी की जीत पर मुबारकबाद दी। श्री मोदी ने साझा लोकतांत्रिक मूल्यों,  विधि सम्मत शासन के प्रति अटूट प्रतिबद्धता तथा दोनों देशों के लोगों के बीच जीवंत संबंधों का उल्लेख किया, जो भारत और कनाडा को साथ जोड़ता है।

श्री मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट में लिखा:
“कनाडा के प्रधानमंत्री निर्वाचित होने पर @MarkJCarney को बधाई तथा लिबरल पार्टी को जीत पर मुबारकबाद। भारत और कनाडा साझा लोकतांत्रिक मूल्यों,  विधि सम्मत शासन के प्रति दृढ़ प्रतिबद्धता तथा लोगों के बीच जीवंत संबंधों से बंधे हैं। मैं इस साझेदारी को सुदृढ़ करने और हमारे लोगों के लिए अधिक अवसर के द्वार खोलने के लिए आपके साथ काम करने को उत्सुक हूं।”

*****

Check Also

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने नई दिल्ली में एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान एस्टोनिया गणराज्य के राष्ट्रपति महामहिम श्री अलार करिस, क्रोएशिया के प्रधानमंत्री महामहिम आंद्रे प्लेनकोविच, सर्बिया गणराज्य के राष्ट्रपति महामहिम अलेक्जेंडर वुसिक, कजाकिस्तान गणराज्य के प्रधानमंत्री महामहिम श्री ओल्शाज बेक्तेनोफ और भूटान के प्रधानमंत्री महामहिम शेरिंग तोबगे से से मुलाकात की।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने नई दिल्ली में एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान एस्टोनिया गणराज्य …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *