Breaking News

प्रधानमंत्री ने सिक्किम के लोगों को राज्य की 50वीं वर्षगांठ पर बधाई दी

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज सिक्किम के लोगों को राज्य दिवस पर बधाई दी है। श्री मोदी ने कहा, “इस वर्ष यह अवसर और भी खास है, क्योंकि हम सिक्किम के राज्य बनने की 50वीं वर्षगांठ मना रहे हैं! सिक्किम सौम्य सौंदर्य, समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं और मेहनती लोगों का स्थान है।”

प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया;
“सिक्किम के लोगों को राज्य दिवस पर हार्दिक शुभकामनाएं! इस वर्ष यह अवसर और भी खास है क्योंकि हम सिक्किम के राज्य बनने की 50वीं वर्षगांठ मना रहे हैं!
सिक्किम सौम्य सौंदर्य, समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं और मेहनती लोगों का स्थान माना जाता है। सिक्कम ने विभिन्न क्षेत्रों में प्रगति की है। इस खूबसूरत राज्य के लोग समृद्ध होते रहें।”
*****

Check Also

दिवाली और छठ के लिए 12,000 से अधिक विशेष रेलगाड़ियां, 13 से 26 अक्टूबर के बीच आगे की यात्रा और 17 नवंबर से 1 दिसंबर के बीच वापसी यात्रा की टिकटों पर 20 प्रतिशत की छूट

बिहार को दिल्ली, अमृतसर और हैदराबाद से जोड़ने वाली चार नई अमृत भारत एक्सप्रेस रेलगाड़ियां …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *