Breaking News

प्रधानमंत्री मोदी ने आज दिल्ली में एनडीए मुख्यमंत्रियों के सम्मेलन की अध्यक्षता की।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने 25 मई को दिल्ली में एनडीए मुख्यमंत्रियों के सम्मेलन की अध्यक्षता की। उन्होंने विकास की गति में और तेजी लाने तथा डबल इंजन की सरकार का लाभ आम लोगों तक प्रभावी रूप से पहुंचाने की आवश्यकता पर बल दिया।
प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा:
“दिल्ली में एनडीए के मुख्यमंत्रियों के सम्मेलन में हिस्सा लिया, जिसमें विभिन्न मुद्दों पर गहन विचार-विमर्श किया गया। विभिन्न राज्यों ने जल संरक्षण, शिकायत निवारण, मजबूत प्रशासनिक संरचना, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, खेल एवं अन्य विषयों सहित विभिन्न क्षेत्रों में अपनी सर्वोत्तम प्रथाओं का प्रदर्शन किया। इन अनुभवों को सुनना बहुत अद्भुत था।”
प्रधानमंत्री ने आगे लिखा, “मैंने हमारे विकास विकास की गति में और तेजी लाने की आवश्यकता पर बल दिया और यह सुनिश्चित किया कि डबल इंजन की सरकार का लाभ आम लोगों तक प्रभावी रूप से पहुंचे। स्वच्छता, स्वास्थ्य सेवा, युवा सशक्तिकरण, कृषि, प्रौद्योगिकी एवं अन्य प्रमुख क्षेत्रों में मजबूत तालमेल स्थापित करने की बात की।”
*******

Check Also

नशा मुक्त भारत अभियान की छः साल के मौके पर 18 अगस्त 2026 को मादक पदार्थों के दुरुपयोग के खिलाफ राष्ट्रीय संकल्प लिया जाएगा।

18 अगस्त 2026 को देश में नशा मुक्त भारत अभियान के 6 साल पुरे होने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *