Breaking News

प्रधानमंत्री ने अहमदाबाद त्रासदी पर दुख व्यक्त किया, त्वरित और प्रभावी सहायता का आश्वासन दिया

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज अहमदाबाद में हुई दुखद घटना पर गहरा दुख और पीड़ा व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि इस त्रासदी ने पूरे देश को स्तब्ध और दुखी कर दिया है। उन्होंने कहा कि यह घटना इतनी हृदय विदारक है कि इसे शब्दों में व्‍यक्‍त नहीं किया जा सकता।
श्री मोदी ने कहा कि वे प्रभावित लोगों को त्वरित एवं प्रभावी सहायता सुनिश्चित करने के लिए मंत्रियों एवं संबंधित अधिकारियों के साथ निरंतर संपर्क में हैं।
एक्स पर एक पोस्ट में उन्होंने लिखा:
“अहमदाबाद में हुई त्रासदी ने हमें स्तब्ध और दुखी कर दिया है। यह त्रासदी शब्दों से परे और दिल दहला देने वाली है। इस दुख की घड़ी में, मेरी संवेदना सभी प्रभावित लोगों के साथ है। मैं प्रभावित लोगों की सहायता के लिए काम कर रहे मंत्रियों और अधिकारियों के संपर्क में हूं।”
****

Check Also

महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा बेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ के माध्यम से जन्म के समय गरिमा और प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल को बढ़ावा देना है।

बच्चे के जन्म के समय की देखभाल ना सिर्फ माँ के लिए बल्कि जन्म लेने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *