Breaking News

फील्ड कैंप से लेकर भू-विरासत स्थलों तक योग शिविरों का आयोजन : भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2025 पर देश भर में 50 कार्यक्रमों का आयोजन करेगा।

खान मंत्रालय के अंतर्गत भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (जीएसआई) 21 जून, 2025 को राष्ट्रव्यापी भागीदारी के साथ 11वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (आईडीवाई) मनाने के लिए पूर्ण रुप से तैयार है। इस वर्ष की विषयवस्तु ‘एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग’ को चिह्नित करते हुए, जीएसआई अपने कर्मियों और जनता के बीच समग्र स्वास्थ्य और स्वस्थ जीवन शैली को प्रोत्साहन देने के लिए देश भर में 46 स्थानों पर 50 कार्यक्रमों का आयोजन करेगा।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के दृष्टिकोण के अनुरूप, जीएसआई कोलकाता में अपने केंद्रीय मुख्यालय, क्षेत्रीय और राज्य इकाई कार्यालयों, 12 भू-विरासत स्थलों, 6 ड्रिलिंग फील्ड कैंपों और 3 प्रशिक्षण केंद्रों पर निर्देशित योग सत्र आयोजित करेगा। इस पहल में जीएसआई कर्मियों, स्कूली छात्रों और स्थानीय समुदायों के सदस्यों सहित 3,000 से अधिक प्रतिभागियों के भाग लेने की आशा है।

जीएसआई अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2025 के लिए काउंटडाउन कार्यक्रम में भी भाग लेगा। केंद्रीय कोयला और खान मंत्री श्री जी. किशन रेड्डी के साथ इस लाइव योग सत्र का आयोजन 20 जून, 2025 को हैदराबाद में होगा।

इस समन्वित पहल के माध्यम से जीएसआई स्वास्थ्य और कल्याण को प्रोत्साहन देने के लिए अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि करता है, साथ ही अपने वैज्ञानिक समुदाय और व्यापक जनता के बीच जागरूकता और भागीदारी को बढ़ावा देता है, जो योग के सिद्धांतों और अभ्यास को आगे बढ़ाने के दृष्टिकोण के साथ संरेखित करता है।

******

Check Also

खजूर : खजूर खाने का सही समय क्या हैं ? जानिए कब और कैसे सबसे अधिक लाभ प्राप्त करें ।

खजूर एक पौष्टिक सूखा फल है , जिसे प्राकृतिक ऊर्जा का एक महान स्रोत माना …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *