Breaking News

संघ लोक सेवा आयोग ने सीआईएसएफ (CISF) सहायक कमांडेंट (कार्यकारी) सीमित विभागीय प्रतियोगी परीक्षा, 2025 के लिखित  परिणामों की घोषणा की।

संघ लोक सेवा आयोग द्वारा दिनांक 27.04.2025 को आयोजित केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) में सहायक कमांडेंट (कार्यकारी) पद के लिए सीमित विभागीय प्रतियोगी परीक्षा के लिखित परिणामों के आधार पर, निम्नलिखित रोल नंबर वाले उम्मीदवार (सूची संलग्न) शारीरिक मानक परीक्षण (पीएसटी)/शारीरिक दक्षता परीक्षण (पीईटी) और चिकित्सा मानक परीक्षण (एमएसटी) के लिए अनंतिम रूप से योग्य पाए गए हैं।

सीआईएसएफ अनंतिम रूप से चयनित उम्मीदवारों को उनके द्वारा आयोजित की जाने वाली पीएसटी/पीईटी/एमएसटी की तिथि, समय एवं स्थान के बारे में सूचित करेगा। अगर किसी उम्मीदवार, जिसका रोल नंबर इस सूची में है, को इसके बारे में कोई सूचना नहीं मिलती है तो वह तुरंत सीआईएसएफ अधिकारियों से संपर्क कर सकता है।परीक्षा से संबंधित अंक एवं अन्य विवरण आयोग की वेबसाइट पर अंतिम परिणाम की घोषणा के 30 दिनों के अंदर उपलब्ध होंगे, अर्थात् साक्षात्कार के आयोजन के बाद और यूपीएससी की वेबसाइट पर 30 दिनों के लिए उपलब्ध होंगे।

अभ्यर्थियों को यह भी सलाह दी जाती है कि अगर उनके पते में कोई परिवर्तन हो तो इसकी सूचना सीआईएसएफ के मुख्यालय में प्राधिकारियों को दें, जिनका पता महानिदेशक, सीआईएसएफ, ब्लॉक संख्या 13, सीजीओ कॉम्प्लेक्स, लोधी रोड, नई दिल्ली-110003 है।

सीआईएसएफ में सहायक कमांडेंट (कार्यकारी) का अंतिम चयन/नियुक्ति दिवाकर पांडे एवं अन्य बनाम गृह मंत्रालय एवं अन्य द्वारा दिल्ली उच्च न्यायालय में दायर रिट याचिका (सिविल) संख्या 5877/2022 के अंतिम निर्णय के अधीन होगी।

परिणाम के लिए यहां क्लिक करें

******

Check Also

खजूर : खजूर खाने का सही समय क्या हैं ? जानिए कब और कैसे सबसे अधिक लाभ प्राप्त करें ।

खजूर एक पौष्टिक सूखा फल है , जिसे प्राकृतिक ऊर्जा का एक महान स्रोत माना …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *