प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने निरंतर सुधारों और किसान-केंद्रित पहलों के बारे में एक लेख साझा किया है। 2047 तक विकसित भारत निर्माण के लक्ष्य के अनुरूप अपनाई गई इन पहलों से कृषि क्षेत्र में उत्तरोत्तर वृद्धि हुई है।
केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के एक लेख पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री ने लिखा:
“केंद्रीय मंत्री श्री @ChouhanShivraj ने निरंतर सुधारों और किसान-केंद्रित पहलों के बारे में विस्तार से लिखा है जिनसे कृषि क्षेत्र में उत्तरोत्तर वृद्धि हुई है। इन सुधारों का लक्ष्य 2047 तक विकसित भारत का निर्माण करना है।”
******