भारत सरकार का वस्त्र मंत्रालय हथकरघा क्षेत्र को बढ़ावा देने और महिला बुनकरों सहित देश भर में हथकरघा बुनकरों के कल्याण के लिए (i) राष्ट्रीय हथकरघा विकास कार्यक्रम (एनएचडीपी) और (ii) कच्चा माल आपूर्ति योजना (आरएमएसएस) जैसी केंद्रीय क्षेत्र की योजनाओं को लागू कर रहा है। इन योजनाओं के तहत, पात्र हथकरघा एजेंसियों/बुनकरों को कच्चे माल, उन्नत करघे और सहायक उपकरण की खरीद, सौर प्रकाश, वर्कशेड के निर्माण, कौशल विकास और क्षमता निर्माण के लिए समर्थ प्रशिक्षण, उत्पाद और डिजाइन विकास, तकनीकी और सामान्य बुनियादी ढांचे, उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए घरेलू/विदेशी बाजारों में हथकरघा उत्पादों के विपणन, बुनकर मुद्रा योजना के तहत ऋण, सामाजिक सुरक्षा, पुरस्कृत बुनकरों को जरूरत आधारित वित्तीय सहायता, हथकरघा श्रमिकों के बच्चों को छात्रवृत्ति आदि के लिए वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है। इन योजनाओं के तहत महिला हथकरघा बुनकरों के लिए कोई अलग प्रावधान नहीं है। पिछले 3 वर्षों के दौरान समर्थ योजना के अंतर्गत कुशल महिला हथकरघा बुनकरों का राज्यवार विवरण नीचे दिया गया है।
वस्त्र राज्य मंत्री श्री पबित्रा मार्गेरिटा ने 8 अगस्त को राज्यसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में यह जानकारी दी।
पिछले तीन वर्षों के दौरान समर्थ योजना के अंतर्गत कुशल महिला हथकरघा बुनकरों का राज्यवार विवरण:
| क्र. सं. | राज्य का नाम | वित्त वर्ष 2022-23 से 2024-25 के दौरान कुशल महिला बुनकरों की संख्या | |
| 1 | आंध्र प्रदेश | 425 | |
| 2 | अरुणाचल प्रदेश | 328 | |
| 3 | असम | 1,327 | |
| 4 | बिहार | 431 | |
| 5 | छत्तीसगढ | 353 | |
| 6 | गुजरात | 379 | |
| 7 | हरियाणा | 197 | |
| 8 | हिमाचल प्रदेश | 451 | |
| 9 | जम्मू-कश्मीर | 361 | |
| 10 | झारखंड | 567 | |
| 11 | कर्नाटक | 474 | |
| 12 | केरल | 1,056 | |
| 13 | मध्य प्रदेश | 393 | |
| 14 | महाराष्ट्र | 1,027 | |
| 15 | मणिपुर | 579 | |
| 16 | मेघालय | 133 | |
| 17 | मिजोरम | 498 | |
| 18 | नगालैंड | 396 | |
| 19 | ओडिशा | 727 | |
| 20 | पंजाब | 98 | |
| 21 | राजस्थान | 331 | |
| 22 | तमिलनाडु | 1,027 | |
| 23 | तेलंगाना | 697 | |
| 24 | त्रिपुरा | 475 | |
| 25 | उत्तर प्रदेश | 727 | |
| 26 | उत्तराखंड | 269 | |
| 27 | पश्चिम बंगाल | 451 | |
| कुल | 14,177 |
*******
O News khabar jo sab jaane