Breaking News

कोयला मंत्रालय ने मेघालय में दो कोयला ब्लॉकों में उत्पादन शुरू हुआ ।

कोयला मंत्रालय ने अपने निरंतर और केंद्रित प्रयासों के माध्यम से मेघालय राज्य में वैज्ञानिक कोयला खनन की शुरुआत को सफलतापूर्वक सुविधाजनक बनाया है। यह भारत के पूर्वोत्तर क्षेत्र में विनियमित और पर्यावरण की दृष्टि से स्थायी कोयला खनन तौर-तरीकों को अपनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

इन प्रयासों के परिणामस्वरूप, मेघालय में दो कोयला ब्लॉकों ने उचित अनुमोदन प्राप्त करने के बाद उत्पादन शुरू कर दिया है। चालू कोयला खदानों का विवरण इस प्रकार है:

क्रम सं

कोयला खदान का नाम और पता

शुरू करने की अनुमति की तिथि

उत्पादन शुरू होने की तिथि

1

सारिंगखम ए कोयला ब्लॉक, पूर्वी जयंतिया हिल्स जिला, मेघालय

10 मार्च, 2025

3 जून, 2025

2

पायंडेंगशाहलांग कोयला ब्लॉक, पश्चिमी खासी हिल्स जिला, मेघालय

2 मई, 2025

5 जून, 2025

यह उपलब्धि देश की ऊर्जा आवश्यकताओं में पूर्वोत्तर क्षेत्र के योगदान को बढ़ाते हुए, कानूनी, सुरक्षित और वैज्ञानिक खनन से जुड़े तौर-तरीकों को बढ़ावा देने के लिए मंत्रालय की प्रतिबद्धता को रेखांकित करती है।

कोयला मंत्रालय, वैज्ञानिक कोयला खनन को बढ़ावा देने और पूरे क्षेत्र में कोयला परिवहन को सुव्यवस्थित करने में सभी राज्य सरकारों के सक्रिय सहयोग की आशा करता है। ऐसे सहयोगात्मक प्रयास पूर्वोत्तर राज्यों में ऊर्जा सुरक्षा सुनिश्चित करने और आर्थिक विकास को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

*****

Check Also

नशा मुक्त भारत अभियान की छः साल के मौके पर 18 अगस्त 2026 को मादक पदार्थों के दुरुपयोग के खिलाफ राष्ट्रीय संकल्प लिया जाएगा।

18 अगस्त 2026 को देश में नशा मुक्त भारत अभियान के 6 साल पुरे होने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *