Breaking News

प्रधानमंत्री ने विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर विभाजन की त्रासदी से प्रभावित लोगों के साहस और आत्मबल की सराहना करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर भारत के इतिहास के उस सबसे दुखद अध्याय के दौरान असंख्य लोगों द्वारा झेले गए दुख और पीड़ा को याद किया।

प्रधानमंत्री ने विभाजन से प्रभावित लोगों के साहस और आत्मबल की सराहना की तथा कहा कि उन्होंने अकल्पनीय कष्ट सहने के बाद भी एक नई शुरुआत करने का साहस दिखाया।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा:

भारत आज विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के माध्यम से देश के बंटवारे की त्रासदी को याद कर रहा है। यह हमारे इतिहास के उस दुखद अध्याय के दौरान असंख्य लोगों द्वारा झेले गए दुख और पीड़ा को स्मरण करने का दिन है। यह दिन उनके साहस और आत्मबल को सम्मान देने का भी अवसर है। इन्होंने अकल्पनीय कष्ट सहने के बाद भी एक नई शुरुआत करने का साहस दिखाया। विभाजन से प्रभावित ज्यादातर लोगों ने ना सिर्फ अपने जीवन को फिर से संवारा, बल्कि असाधारण उपलब्धियां भी हासिल कीं। यह दिन हमें अपनी उस जिम्मेदारी की भी याद दिलाता है कि हम सौहार्द और एकता की भावना को सुदृढ़ बनाए रखें, जो हमारे देश को एक सूत्र में पिरोकर रखती है।

#PartitionHorrorsRemembranceDay/ विभीषिका स्मृति दिवस

********

Check Also

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने 15 फरवरी को महाशिवरात्रि के अवसर पर सभी को हार्दिक शुभकामनाएं दी।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने 15 फरवरी को महाशिवरात्रि के अवसर पर सभी को हार्दिक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *