काम की बात :- गंदे ब्रश से 6 तरह के समस्याएं हो सकती है। आइये जानते है की कैसे इस तरह की समस्यायों से बच सकते है और क्या है इनका निदान!
भारत की अधिकांश आबादी कंघी यानी हेयरब्रश को एक सामान्य सा उपयोग की वस्तु समझते है- लिया और कंघी कर लिया लेकिन इससे होने वाले नुकसान को नज़रअंदाज़ कर देते हैं। क्या आप जानते है की कंघी या हेयरब्रश हमारे बालों की हेल्थ पर नकारात्मक असर दाल सकता है।
अक्सर आप घर में सुनते है या फिर महसूस करते है की बाल कमजोर हो कर गिर रहे है लेकिन इसके फीछे मुख्य समस्यायों पर कभी भी ध्यान नहीं देते है, दरअसल कंघी या हेयरब्रश में समय के साथ बैक्टीरिया और गन्दगी जमा हो जाती है। इसके आलावे अगर कंघी पुराना हो, उसके ब्रिसल्स काफी सख्त हो या फिर गलत तरीके से ब्रशिंग कर रहे है तो हो सकता है आपके बालों को कमजोर कर सकता है।
बालों की मजबूती, स्कैल्प और हेयर हेल्थ पर गंभीर प्रभाव छोड़ कर सकते हैं हालाँकि कुछ आसान उपायों को अपनाकर इन समस्यायों से बचा जा सकता है।
प्रश्न यह है की अगर आप ख़राब या गंदे कंघी या हेयरब्रश का उपयोग कर रहे है तो किस तरह की समस्याएं हो सकती है?
इसका उत्तर है- गन्दा कंघी या हेयरब्रश के बार बार दूसरे लोगों द्वारा प्रयोग करने के चलते स्कैल्प से डेड स्किन सेल्स, नेचुरल ऑयल और स्टाइलिंग प्रोडक्ट्स के अवशेष जमा कर लेता है। लम्बे अंतराल पर कंघी बैक्टीरिया और यीस्ट के पनपने के लिए अनुकूल बन जाता है। और जब दूसरे लोगों द्वारा इसका इस्तेमाल करते है तो जलन, खुजली, और अन्य कई समस्याएं हो सकती है।
गंदे ब्रश पर धूलयुक्त पदार्थ और डेड सेल्स जमा हो जाती है, इस तरह के कंघी के उपयोग से स्कैल्प में खुजली और हलकी जलन होने लगती है। अगर आपका कंघी नुकीला है तो स्कैल्प में ये घाव बना सकते है जिससे बैक्टीरिया या फंगस हो जाने के चलते स्कैल्प इन्फेक्शन का खतरा हो सकता है। कभी कभी कंघी में जमा तेल और धूल स्कैल्प में जा कर धीरे-धीरे डैंड्रफ जैसी पतली या मोटी पर बना सकता है, जिससे बाल कमजोर हो कर गिरने लगते है। ख़राब गुणवत्ता वाले कंघी या गंदे ब्रश के उपयोग से स्कैल्प में रेडनेस, चकत्ते और खुजली होने लगती है। यहाँ तक स्कैल्प की ऑयल ग्रंथियों को असंतुलित कर सकता है, दूसरे तरफ बालों की जड़ों को नुकसान पहुँचता है जिससे बाल गिरना और टूटना जैसी समस्यायों का सामना करना पर सकता है।
अगर हेयरब्रश की समस्यायों से बचाव के लिए कई टिप्स है जैसे – साप्ताहिक गुनगुने पानी से ब्रश की डीप क्लीनिंग करें। पुराना या टूटे ब्रिसल्स वाला हेयरब्रश तुरंत बदलें, एक साल से अधिक के कंघी या हेयरब्रश का उपयोग न करें। बालों के हिसाब से ब्रश का चुनाव करें। हेयरब्रश का इस्तेमाल हमेशा हलके हाथों से करें। दिन में दो बार से अधिक ब्रशिंग न करें। दूसरे का ब्रश बिलकुल भी उपयोग न करें। ब्रश को हमेशा सुखी और साफ़ जगह पर रखें। कोई भी समस्या होने पर किसी स्पेशलिस्ट की सलाह लें।
*******
O News khabar jo sab jaane