Breaking News

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने तीरंदाजी को लोकप्रिय बनाने के लिए अभिनेता राम चरण और श्री अनिल कामिनेनी की सराहना।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने अभिनेता राम चरण, उनकी पत्नी श्रीमती उपासना कोनिडेला और श्री अनिल कामिनेनी से भेंट की।

बातचीत के दौरान, प्रधानमंत्री ने विश्व की प्रथम तीरंदाजी प्रीमियर लीग के माध्यम से तीरंदाजी को बढ़ावा देने के उनके सामूहिक प्रयासों की सराहना की। श्री मोदी ने कहा कि इस तरह की पहल से तीरंदाजी की समृद्ध विरासत को संरक्षित करने में सहायता मिलेगी और अधिक युवाओं को इस खेल को अपनाने के लिए प्रेरित किया जा सकेगा।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर अपनी पोस्ट में लिखा;

“उपासना और अनिल कामिनेनी जी, आपसे मिलकर प्रसन्नता का अनुभव हुआ। तीरंदाजी को लोकप्रिय बनाने के आपके सामूहिक प्रयास सराहनीय हैं और इससे असंख्य युवाओं को लाभ मिलेगा।”

*******

Check Also

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने 15 फरवरी को महाशिवरात्रि के अवसर पर सभी को हार्दिक शुभकामनाएं दी।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने 15 फरवरी को महाशिवरात्रि के अवसर पर सभी को हार्दिक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *