प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की। श्री मोदी ने कहा कि स्वामी विवेकानंद का व्यक्तित्व और उनकी कृतियाँ विकसित भारत के संकल्प में निरंतर नई ऊर्जा का संचार करती हैं। श्री मोदी ने कहा, “मेरी कामना है कि राष्ट्रीय युवा दिवस का यह दिव्य अवसर सभी देशवासियों, विशेषकर हमारे युवा साथियों के लिए नई शक्ति और नया आत्मविश्वास लेकर आए।“
प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया:
“भारतीय युवाशक्ति के सशक्त प्रेरणास्रोत स्वामी विवेकानंद को उनकी जयंती पर मेरी आदरपूर्ण श्रद्धांजलि। उनका व्यक्तित्व और कृतित्व विकसित भारत के संकल्प में निरंतर नई ऊर्जा का संचार करने वाला है। मेरी कामना है कि राष्ट्रीय युवा दिवस का यह दिव्य अवसर सभी देशवासियों, विशेषकर हमारे युवा साथियों के लिए नई शक्ति और नया आत्मविश्वास लेकर आए।”
******
O News khabar jo sab jaane