केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के सहयोग से WWF – इंडिया के प्रोग्राम सेण्टर – रिसोर्स पार्टनर ने 20 अक्टूबर से 8 नवंबर 2026 तक एक राष्ट्रव्यापी ग्रीन दिवाली अभियान शुरू किया है। अपील किया गया है कि वे पटाख़े न जलाएं और मिशन लाइफ ( पर्यावरण के लिए जीवनशैली ) के अनुरूप एक स्वच्छ और हरित दिवाली मनाये। यह अभियान स्कूलों, कॉलेजों, शिक्षण संस्थानों, रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन और स्थानीय समुदायों तक पहुंचेगा। इसमें राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम ( NCAP ) के अंतगर्त आने वाले 130 शहरों पर विशेष ध्यान दिया जायेगा।

इस अभियान के तहत, नागरिकों को ग्रीन दिवाली यानि पर्यावरण -अनुकूल दिवाली का संकल्प लेने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। इसमें पटाख़े न जलना, अपने परिवार और पड़ोसियों को भी ऐसा करने के लिए प्रेरित करना, दीयों और कम बिजली खपत वाली लाइटों का उपयोग करना, सिंगल यूज़ प्लास्टिक से बचाना, कचरे को अलग अलग छाटना और स्थानीय उत्पादों को चुनना शामिल है। शिक्षण संस्थानों और सामुदायिक समूहों से आग्रह किया है कि वे असेंबली, कक्षाओं, रैलियों और सामुदायिक बैठकों के दौरान संकल्प अभियान आयोजित करे। जानकारी कैसे लेना है इसके बारे में विस्तार से बताया गया है।
*******
Source : PIB
O News ख़बरें जो सब जाने गहराई तक …