Breaking News

पाकिस्तान में आम चुनाव आज, 12.85 करोड़ कर सकेंगे मतदान_ तीन पार्टियों के बीच महा-मुकाबला ***

इस्लामाबाद (पी टी आई)आर्थिक तंगी से जूझ रहे पाकिस्तान में आतंकी घटनाओं के बीच गुरुवार को नई सरकार बनाने के लिए करीब 12.85 करोड़ लोग मतदान कर सकेंगे। चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए देशभर में करीब साढ़े छह लाख सुरक्षाकर्मियों को उतारा गया है।

माना जाता है कि सबसे आगे चल रहे पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को शक्तिशाली सेना का समर्थन प्राप्त है। पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के जेल में होने के कारण, शरीफ की पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) के चुनाव में सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरने की उम्मीद है।

०इन तीन पार्टियों के बीच मुकाबला०००

आम चुनाव में पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन), पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआइ) और बिलावल भुट्टो जरदारी के नेतृत्व वाली पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) के बीच मुकाबला है।

लेकिन, पूर्व पीएम नवाज शरीफ के नेतृत्व वाली पीएमएल-एन सेना की आखों का तारा बनी हुई है। इसलिए विश्लेषक उसे आगे मान रहे हैं। वहीं, जनता में अधिक लोकप्रिय पीटीआई का चुनाव चिह्न जब्त होने से उसे निर्दलीय लड़ना पड़ रहा है।

Check Also

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने नई दिल्ली में एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान एस्टोनिया गणराज्य के राष्ट्रपति महामहिम श्री अलार करिस, क्रोएशिया के प्रधानमंत्री महामहिम आंद्रे प्लेनकोविच, सर्बिया गणराज्य के राष्ट्रपति महामहिम अलेक्जेंडर वुसिक, कजाकिस्तान गणराज्य के प्रधानमंत्री महामहिम श्री ओल्शाज बेक्तेनोफ और भूटान के प्रधानमंत्री महामहिम शेरिंग तोबगे से से मुलाकात की।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने नई दिल्ली में एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान एस्टोनिया गणराज्य …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *