Breaking News

DCB Bank के द्वारा पटना यूनिवर्सिटी में पौधा रोपण कार्यक्रम

पटना : CSR Activity के तहत DCB Bank पटना शाखा द्वारा 100 पौधा पटना यूनिवर्सिटी में वाईस चांसलर श्री के सी सिन्हा की उपस्थिति में  पौधा रोपण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।  पटना के DCB Bank के शाखा प्रबंधक श्री रजनीश कुमार, क्लस्टर हेड श्री अर्जुन प्रसाद सिंह, रीजनल एचआर श्री हर्ष कुमार के साथ ही DCB Bank पटना ब्रांच के अन्य 16 व्यक्तियों ने इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया। पटना यूनिवर्सिटी  के वाईस चांसलर श्री के सी सिन्हा, प्रोफेसर सह प्रमुख लाइब्रेरी इंचार्ज श्री अभय कुमार और विभिन्न विभागों के अन्य प्रोफेसर भी इस कार्यक्रम में शामिल रहे।
इसके साथ ही DCB बैंक द्वारा स्वच्छता अभियान के तहत दो 80 लीटर का कूड़ादान भी भेंट स्वरुप प्रदान किया। बैंक के द्वारा पर्यावरण के लिए उठाया गया इस सहरानीय कार्य की सभी ने खूब प्रसंशा किया।

Check Also

बिहार विधान सभा चुनाव के दोनों चरण में 68.76% वोट पड़े जबकि दोनों चरणों में कुल मिलाकर 66.91% मतदान हुआ; 1951 में पहले बिहार चुनावों के बाद से सबसे ज़्यादा वोटिंग

बिहार के इतिहास में सबसे ज़्यादा महिला मतदाताओं ने वोट डाले। बिहार विधानसभा चुनाव ऐतिहासिक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *